×

विश्व कप जीतने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय महिला टीम की मुलाकात

रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में इतने ही रन बनाए।

By: Prafull tiwari

Nov 06, 20256:06 PM

view5

view0

विश्व कप जीतने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय महिला टीम की मुलाकात

नई दिल्ली । महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने के बाद गुरुवार को भारतीय टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुई, जहां राष्ट्रपति ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।  इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खिलाड़ियों के सिग्नेचर की हुई जर्सी भेंट की। कप्तान ने विश्व कप ट्रॉफी हाथों में लेकर राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इसके साथ ही पूरी टीम भी राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन में नजर आई।

इससे पहले, बुधवार को भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साथ एक लंबी बातचीत की थी। इस दौरान उप कप्तान ने साल 2017 में हुई मुलाकात को याद करते हुए बताया कि पीएम मोदी की बातों ने उन्हें मोटिवेट किया है। वह टीम के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं।

रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में इतने ही रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 45.3 ओवरों में लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। शेफाली वर्मा को 2 विकेट हाथ लगे। भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले वनडे फॉर्मेट के विश्व कप में टीम इंडिया साल 2005 और 2017 के फाइनल में जगह बना चुकी थी, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। साल 2017 में उसे इंग्लैंड के हाथों 9 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान की हार पर जनरल केजेएस ढिल्लों का तंज: कहा- 'बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है', पीएम शहबाज को किया ट्रोल

पाकिस्तान की हार पर जनरल केजेएस ढिल्लों का तंज: कहा- 'बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है', पीएम शहबाज को किया ट्रोल

भारत-पाक मैच के बाद भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी केजेएस ढिल्लों ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया। 1971 के सरेंडर की याद दिलाते हुए किया बड़ा ट्वीट

Loading...

Feb 16, 20265:29 PM

T20 वर्ल्ड कप .. भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई , 61 रन से हराया, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई

T20 वर्ल्ड कप .. भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई , 61 रन से हराया, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है

Loading...

Feb 15, 20266:49 PM

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

IND vs PAK T20 World Cup: उस्मान तारिक और हैंडशेक विवाद पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

भारत-पाक महामुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की मिस्ट्री बॉलिंग और हैंडशेक विवाद पर खुलकर बात की। जानिए कोलंबो में होने वाले इस मैच की पूरी तैयारी।

Loading...

Feb 14, 20266:15 PM

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

IRE vs OMAN T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ओमान को रौंदा, बनाया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। लॉर्कन टकर की नाबाद 94 रनों की पारी की बदौलत आयरलैंड ने 96 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Loading...

Feb 14, 20265:53 PM

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद और बाबर आजम की फॉर्म पर खुलकर बात की। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Loading...

Feb 14, 20265:34 PM