विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ (WFI) के नोटिस का जवाब देते हुए संन्यास से वापसी का दावा किया है। जानें क्यों WFI ने विनेश को प्रतियोगिता में शामिल होने से रोका है।

गोंडा/अयोध्या: स्पोर्ट्स डेस्क स्टार समाचार
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के बीच विवाद एक बार फिर गहरा गया है। सोमवार को विनेश ने गोंडा पहुंचकर WFI के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया और दावा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत संन्यास से वापसी (Return from Retirement) करने के लिए पूरी तरह पात्र हैं। हालांकि, महासंघ ने उनके जवाब को अपर्याप्त बताते हुए फिलहाल उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक दिया है।
विनेश फोगाट ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि उन पर वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) का नियम 5.6.1 लागू नहीं होता, जो संन्यास लेने वाले एथलीटों की वापसी से संबंधित है। विनेश के कहा मैंने जून में ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को अपने वापसी के फैसले की आधिकारिक जानकारी दे दी थी। वह वापसी के लिए जरूरी 6 महीने की 'नोटिस अवधि' और डोप टेस्ट की अनिवार्यताओं का पालन कर रही हैं। नियमों के अनुसार उनकी पात्रता सही है और उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से रोकना गलत है।
मीडिया रिपोर्ट्य में कहा गया है कि कुश्ती महासंघ विनेश के तर्कों से संतुष्ट नहीं है। महासंघ के सूत्रों का कहना है कि विनेश ने केवल अपनी 'पात्रता' (Eligibility) पर बात की है, लेकिन उन पर लगाए गए अन्य गंभीर अनुशासनात्मक आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी है।
अनुशासनात्मक सुनवाई: WFI का कहना है कि जब तक विनेश के खिलाफ अनुशासनहीनता और महासंघ के नियम तोड़ने के मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें प्रतिस्पर्धा की अनुमति नहीं दी जा सकती।
प्रतिबंध की अवधि: महासंघ ने विनेश को 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए अयोग्य घोषित किया हुआ है।
विनेश फोगाट ने आरोप लगाया था कि महासंघ उन्हें रोकने के लिए राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के नियमों में बदलाव कर रहा है। इसके जवाब में WFI ने कहा कि यह केवल एक 'गलत धारणा' फैलाई जा रही है। महासंघ का दावा है कि चयन के मानदंड पारदर्शी हैं और किसी व्यक्ति विशेष को ध्यान में रखकर नहीं बनाए गए हैं।
गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलो वर्ग के फाइनल से ठीक पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश ने कुश्ती को अलविदा कह दिया था। अब वह दोबारा मैट पर लौटने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन महासंघ के साथ कानूनी और अनुशासनात्मक जंग उनके रास्ते का रोड़ा बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।