FIFA World Cup 2026 में मेसी और रोनाल्डो का जलवा दिखेगा. जानें वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट और रोनाल्डो का स्थान.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. 11 जून से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है. इस बार कनाडा, यूएसए और मैक्सिको संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं. फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यह भावुक पल भी है, क्योंकि आधुनिक फुटबॉल के दो दिग्गज— लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो— संभवतः अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलेंगे.
इस बार का विश्व कप कई मायनों में खास है. पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें शिरकत कर रही हैं, जिनके बीच कुल 104 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. तीन देशों की मेजबानी और विस्तारित फॉर्मेट ने इस बार उत्साह को दोगुना कर दिया है. हालांकि अभी तक फाइनल स्क्वाड की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सबकी निगाहें मेसी और रोनाल्डो की उपलब्धता पर टिकी हैं.
दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीट क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में लगभग हर बड़ी ट्रॉफी जीती है, लेकिन वर्ल्ड कप का खिताब अब भी उनके हाथों से दूर है. पुर्तगाल का यह स्टार खिलाड़ी 5 वर्ल्ड कप खेल चुका है और वह दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप संस्करणों में गोल दागे हैं. हालांकि, जब बात सबसे ज्यादा गोल करने वालों की आती है, तो रोनाल्डो टॉप-5 की रेस से काफी बाहर हैं.
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़ के नाम है. उन्होंने 2002 से 2014 के बीच 4 वर्ल्ड कप खेले और 24 मैचों में कुल 16 गोल दागकर शिखर पर कब्जा जमाया. उनके बाद ब्राजील के 'ओरिजिनल' रोनाल्डो (Ronaldo Nazario) का नंबर आता है, जिन्होंने 15 गोल किए हैं.
अर्जेंटीना को 2022 में चैंपियन बनाने वाले लियोनेल मेसी 13 गोल के साथ चौथे स्थान पर हैं. उनके साथ फ्रांस के जस्ट फोंटेन भी हैं. दिलचस्प बात यह है कि फ्रांस के युवा स्टार कायलन एमबाप्पे अभी से 12 गोल दाग चुके हैं और वह क्लोज़ के रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं.
रोनाल्डो ने 5 वर्ल्ड कप में कुल 8 गोल किए हैं, जिसके कारण वह इस सूची में 34वें स्थान पर खिसक गए हैं.
फीफा वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर:
16 गोल: मिरोस्लाव क्लोज़ (जर्मनी)
15 गोल: रोनाल्डो (ब्राजील)
14 गोल: गर्ड मुलर (पश्चिम जर्मनी)
13 गोल: जस्ट फोंटेन (फ्रांस) और लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
12 गोल: पेले (ब्राजील) और कायलन एमबाप्पे (फ्रांस)

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।