×

बिहार में EVM और SIR की वजह से हारे, लेकिन पार्टी को ठीक करना भी जरूरी: दिग्विजय

कांग्रेस ने EVM और SIR को बिहार में हार की वजह बताने की शुरूआत की है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा है कि चुनाव को लेकर मेरी जो शंका थी, वह अब सही साबित होती दिख रही है। 

By: Ajay Tiwari

Nov 14, 20254:01 PM

view11

view0

बिहार में EVM और SIR की वजह से हारे, लेकिन पार्टी को ठीक करना भी जरूरी: दिग्विजय

हाइलाइट्स

  • बिहार चुनाव में कांग्रेस की हार पर बयान
  • X पर दिग्विजय सिंह ने बताई वजह
  • कहा- पहले से पता था यह होगा चुनाव में 
    भोपाल. स्टार समाचार वेब

कांग्रेस ने EVM और SIR को बिहार में हार की वजह बताने की शुरूआत की है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा है कि चुनाव को लेकर मेरी जो शंका थी, वह अब सही साबित होती दिख रही है। 

दलितों के नाम हटाए गए

दिग्विजय ने कहा है, चुनाव के दौरान 62 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जबकि 20 लाख नए नाम जोड़े गए। इनमें भी करीब 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे जोड़े जाने का आरोप है। उन्होंने दावा किया कि हटाए गए वोटों में बड़ी संख्या गरीब, दलित और अल्पसंख्यक तबके के मतदाताओं की है। EVM पर संदेह बरकरार है। दिग्विजय ने कांग्रेस के जो उम्मीदवार जीते हैं उन्हें बधाई दी है।

कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस हाइकमान को नसीहत देते हुए सुझाव दिया है कि पार्टी को मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अब चुनाव रैलियों और जनसभाओं से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर गहन जनसंपर्क से जीता जाता है। 

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा SIR का खेल

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि बिहार में 'SIR' ने चुनावी खेल खेला, लेकिन यह साजिश अब अन्य राज्यों में सफल नहीं होने दी जाएगी। इस खेल का भंडाफोड़ हो चुका है, इसलिए आने वाले चुनावों में वे इसे दोहराने नहीं देंगे। बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बाकी जगह अब नहीं हो पाएगा। अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’, मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं, छल है।

जिम्मेदारी है हार के कारणों का अध्ययन करना

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह इस हार के कारणों का विस्तार से अध्ययन करे। उन्होंने कहा, ‘‘याद रखें हम गठबंधन में वरिष्ठ सहयोगी नहीं थे और राजद को भी अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा।’’  बिहार जैसे जनादेश में पार्टी के समग्र प्रदर्शन की जांच करना महत्वपूर्ण है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा नेता नितिन नवीन का दो दिवसीय दौरा, दुर्गापुर और आसनसोल में बड़ी सांगठनिक बैठकें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा नेता नितिन नवीन का दो दिवसीय दौरा, दुर्गापुर और आसनसोल में बड़ी सांगठनिक बैठकें

पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा नेता नितिन नवीन 27-28 जनवरी को बंगाल दौरे पर रहेंगे। जानें उनके दुर्गापुर 'कमल मेला', कोर टीम मीटिंग और बर्धमान कार्यकर्ता सम्मेलन का पूरा शेड्यूल।

Loading...

Jan 24, 20265:26 PM

ट्रैक पर धमाका...मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

ट्रैक पर धमाका...मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

पंजाब के फतेहगढ़ के सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर देर रात एक बड़ा धमाका हो गया।  यह धमाका आरडीएक्स से किया गया है। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है।

Loading...

Jan 24, 202611:22 AM

एमपी में बारिश: उत्तरकाशी में बर्फबारी... राजस्थान में सर्दी का सितम

एमपी में बारिश: उत्तरकाशी में बर्फबारी... राजस्थान में सर्दी का सितम

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। एक तरफ, पर्यटक इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सभी जरूरी सेवाएं बाधित हो गई हैं।

Loading...

Jan 24, 202611:04 AM

 गणतंत्र दिवस: परेड में दिखेगा पाक आतंकियों का काल-एस-400 

 गणतंत्र दिवस: परेड में दिखेगा पाक आतंकियों का काल-एस-400 

गणतंत्र दिवस-2026 की परेड में पहली बार सैन्य मामलों के विभाग की झांकी में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर कमोडोर मनीष सबरवाल के अनुसार, यह प्रणाली आपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक है। चार दिनों के संघर्ष के दौरान इसने पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू और एक जासूसी विमान को मार गिराया था।

Loading...

Jan 24, 202610:26 AM

पंजाब: ढाई किलो आरडीएक्स के साथ चार आतंकवादी किए गए गिरफ्तार

पंजाब: ढाई किलो आरडीएक्स के साथ चार आतंकवादी किए गए गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में किसी आतंकी वारदात की फिराक में पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस और सीआईए स्टाफ जालंधर की टीम के जॉइंट आपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Loading...

Jan 24, 202610:05 AM