जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। एक तरफ, पर्यटक इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सभी जरूरी सेवाएं बाधित हो गई हैं।

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। एक तरफ, पर्यटक इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सभी जरूरी सेवाएं बाधित हो गई हैं। शिमला, मनाली, मसूरी, कटरा में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। उधर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और जम्मू के डोडा में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में एक फुट और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में 2-3 फीट बर्फ जम गई है। श्रीनगर एयरपोर्ट शनिवार को भी बंद रहा। एनएच-44 पर ट्रैफिक रोक दिया गया। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में धुंध छंटी, पारा लुढ़का
इधर, राजस्थान में ओले-बारिश के बाद तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है। राज्य के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा माइनस 7 डिग्री तक पहुंच गया। सीकर में ओस जम गई। यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कोहरा और धुंध छंट गई है, लेकिन तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया है।
बर्फबारी के चलते उड़ानें कैंसिल
बारामूला, बडगाम और रामबन के पहाड़ी रिसॉर्ट शहर बटोटे में भी काफी बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढका नजर आया। बर्फबारी की वजह से हवाई यात्रा भी बाधित हुई, श्रीनगर एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस ने कई उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड और कैंसिल करने की घोषणा की है।
हिमाचल में 535 सड़कें बंद
नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर गाड़ियां और लोग फंस गए। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण चार नेशनल हाईवे समेत 535 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने का काम जारी है।

शिमला में बर्फ हटाने का काम शुरू
शिमला में भी भारी बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सड़कें, वाहन और घर बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं। हालांकि सुबह धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है और लोगों को बिना जरूरत यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड में भी भारी बर्फबारी
उत्तराखंड में भी मौसम का असर साफ दिख रहा है। मसूरी और धनौल्टी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। तापमान में अचानक गिरावट से ठंड और बढ़ गई है। बर्फबारी से पर्यटकों में उत्साह है और पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन फिसलन भरी सड़कों के कारण आवाजाही में दिक्कतें भी बढ़ी हैं।
ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी...फिर कोहरा

इधर, जनवरी के आखिरी दिनों में मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है तो दिन में बादल और हल्की बूंदाबांदी वाला मौसम भी है। ग्वालियर-चंबल में ऐसा ही मौसम रहा, जबकि शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। अगले 2 दिन तक प्रदेश में सामान्य ठंड रहेगी। वहीं, भोपाल में बादल छाए रहे। इस वजह से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट रही। सुबह के समय ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।