गणतंत्र दिवस-2026 की परेड में पहली बार सैन्य मामलों के विभाग की झांकी में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर कमोडोर मनीष सबरवाल के अनुसार, यह प्रणाली आपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक है। चार दिनों के संघर्ष के दौरान इसने पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू और एक जासूसी विमान को मार गिराया था।

झांकी में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
गणतंत्र दिवस-2026 की परेड में पहली बार सैन्य मामलों के विभाग की झांकी में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर कमोडोर मनीष सबरवाल के अनुसार, यह प्रणाली आपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक है। चार दिनों के संघर्ष के दौरान इसने पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू और एक जासूसी विमान को मार गिराया था। इस वर्ष आपरेशन सिंदूर झांकी तीनों सेनाओं की संयुक्त सफलता पर केंद्रित होगी। परेड का नेतृत्व चौथी बार लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार करेंगे। इसमें कुल 6,050 सैन्य कर्मी हिस्सा लेंगे।
30 झांकियां दिखेंगी
परेड में भैरव, शक्तिबाण, यूजीवी और एटीएजीएस भी शामिल होंगे। कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां दिखेंगी, जिनमें 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 13 मंत्रालयों की होंगी। वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित ये झांकियां देश की प्रगति और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाएंगी।
आतंक के सफाए की कहानी
गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य मामलों के विभाग की झांकी आपरेशन सिंदूर: ज्वाइंटनेस से जीत के जरिये देश की सैन्य शक्ति और आतंकवाद के खिलाफ कड़े प्रहार का प्रदर्शन किया जाएगा। यह झांकी भारतीय सेना के तीनों अंगों की एकजुटता और आधुनिक स्वदेशी तकनीक की सफलता को दर्शाएगी।
ब्रह्मोस मिसाइल भी रहेगी
झांकी के अगले हिस्से में सुखोई-30 विमान से ब्रह्मोस मिसाइल दागकर दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने का चित्रण होगा। इसके साथ ही एम-777 तोपों के सटीक हमले और आकाश वायु रक्षा प्रणाली की तैनाती दिखाई जाएगी। इसके अलावा हारोप ड्रोन द्वारा दुश्मन के रडार को तबाह करने और राफेल की स्कैल्प मिसाइल से आतंकी ठिकानों पर प्रहार के दृश्य भी पेश किए जाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में हानिकारक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और भारत समिट की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी दीपथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने शनिवार को CRPF सुरक्षा के बीच दीप जलाने, मंदिर बोर्ड को निलंबित करने और मुख्य सचिव व डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी है। जानें इस फैसले के राजनीतिक मायने और तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट पर इसका असर।
केंद्र सरकार ने UAPA की धारा 42 के तहत अधिसूचना जारी कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जाकिर नाइक के संगठन IRF के फंड फ्रीज करने और संपत्तियों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। जानें धारा 7 और 8 के प्रावधान।
केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी तथा 2051 तक परिसीमन फ्रीज रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दलों के बीच नेतृत्व और चुनावी रणनीति पर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
30 नवंबर को बुलाए गए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेताओं ने बेहद कम नोटिस दिए जाने, एजेंडे की अस्पष्टता, महिला आरक्षण कानून और संभावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
उत्तरप्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिल्ली के दंपती और युवा क्रिकेटर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर 'हाई सुगर', 'हाई सॉल्ट' और 'हाई फैट' चेतावनी लेबल के नियम जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। जानें अदालत के मुख्य आदेश और 10 सप्ताह बाद होने वाली अगली सुनवाई की पूरी जानकारी।