उत्तरकाशी के धराली में त्रासदी के बाद भारी हुई है। चारों तरफ बर्बादी का मलबा पसरा हुआ है। इस बीच प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शुक्रवार को रेस्क्यू आपरेशन का चौथा दिन है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों दिन रात बिना रुके काम में जुटी हुई हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को भारी बारिश के बाद बादल फटने से भयानक तबाही मची। इस तबाही में धराली गांव तहस-नहस हो गया। पूरा गांव मलबे की चपेट में आया। पानी के सैलाब के बीच लोगों की चीख-पुकार ने दिल झकझोर दिया।














