उत्तरकाशी के धराली में त्रासदी के बाद भारी हुई है। चारों तरफ बर्बादी का मलबा पसरा हुआ है। इस बीच प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शुक्रवार को रेस्क्यू आपरेशन का चौथा दिन है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों दिन रात बिना रुके काम में जुटी हुई हैं।

आपदा स्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी।

उत्तरकाशी। स्टार समाचार वेब
उत्तरकाशी के धराली में त्रासदी के बाद भारी हुई है। चारों तरफ बर्बादी का मलबा पसरा हुआ है। इस बीच प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शुक्रवार को रेस्क्यू आपरेशन का चौथा दिन है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों दिन रात बिना रुके काम में जुटी हुई हैं।वायु सेना की ओर से दो चिनकू, दो एमआई-17 के अलावा यूकाडा के आठ हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हैं। चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जेसीबी, एस्कवेटर, डोजर, टिप्पर, जनरेटर समेत अन्य मशीनरी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचाई गई। जहां से इन्हें हर्षिल भेजा जा रहा है। प्रभावितों के लिए 2500 खाने के पैकेट भी हर्षिल भेजे गए। वहीं हेलीकॉप्टर से गंगोत्री से हर्षिल 274, गंगोत्री से नेलांग 19, हर्षिल से मातली 252, हर्षिल से जौलीग्रांट एयरपोर्ट 112 लोगों को लाया गया। इनमें उत्तराखंड के अलावा गुजरात के 131, महाराष्ट्र के 123, मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 12, राजस्थान के छह, दिल्ली के सात, असम के पांच, कर्नाटक के पांच, तेलंगाना के तीन और पंजाब का एक व्यक्ति शामिल है।
इसरो की सैटेलाइट तस्वीर ने उत्तरकाशी की तबाही की तस्वीर दिखाई हैं। तस्वीरों में 20 हेक्टेयर क्षेत्र में मलबा फैला है। नदी का रास्ता पूरी तरह बदला है। कई इमारतें जलमग्न है। कुछ पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। तस्वीरों में धाराली गांव की तबाही साफ दिख रही है।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अगले हफ्ते केंद्र की अंतर मंत्रालय टीम दौरा करेगी। इस टीम में विभिन्न मंत्रालय के विशेषज्ञ नुकसान का जायजा लेने के साथ ही बचाव व राहत कार्यों की रणनीति भी तैयार करेंगे। इसके अलावा भागीरथी में बन रही झील से पानी की निकासी की निगरानी के लिए सेना व राज्य की संयुक्त टीम करेगी।
वायुसेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सेना ने कहा कि 50 से अधिक लोग लापता हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ये संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। हेलीकॉप्टरों के जरिए आपदा के निकटवर्ती गांवों और सेना के शिविरों में शरण लेने वाले लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।
धराली त्रासदी के तीन दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से कई टीमें अभी भी रास्ते में फंसी हुई है। जगह-जगह भूस्खलन होने की वजह से रास्ते बंद हो गई हैं। इन रास्तों को खोलने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सेना और राहत बचाव टीमें रास्ते दुरुस्त करने में जुटी हुई है।
बचाव कार्यों की निगरानी के लिए बुधवार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में डेरा जमाया है। उन्होंने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम ने कहा कि हम सभी संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं, वहां फंसे हर नागरिक को सुरक्षित निकालने तक राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज की FIR। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 11 नेताओं की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली कमियां।
केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु, बृज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी सूची।
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके और सौरव दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।
चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन। जानिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के लाइव अपडेट्स।