पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए मेडिकल छात्रा से गैंगरेप केस में पुलिस ने सोमवार को चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी दावा किया जा रहा है कि एक हैवान फरार है। लेकिन पुलिस कह रही है कि अब सब गिरफ्तारी हो चुकी है।

गैंगरेप केस में पुलिस ने सोमवार को चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुए मेडिकल छात्रा से गैंगरेप केस में पुलिस ने सोमवार को चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी दावा किया जा रहा है कि एक हैवान फरार है। लेकिन पुलिस कह रही है कि अब सब गिरफ्तारी हो चुकी है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, सभी को 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। वहीं, पीड़ित के पिता ने सीएम ममता के रविवार को दिए उस बयान को गलत बताया, जिसमें ममता ने कहा था कि पीड़ित और उसका दोस्त आधी रात 12.30 बजे कैंपस के बाहर थे। इस पर पीड़ित के पिता ने कहा- मेरी बेटी का शुक्रवार (10 अक्टूबर) रात 8 बजे से 9 बजे के बीच यौन उत्पीड़न हुआ, फिर भी मुख्यमंत्री ने झूठा दावा किया कि घटना आधी रात के बाद हुई।
पिता ने कहा- ममता खुद एक महिला हैं, उनकी टिप्पणी महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए बहुत ही असंवेदनशील है। वहीं, रविवार को ममता ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- मीडिया ने मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। आप मुझसे एक सवाल पूछते हैं, मैं उसका जवाब देती हूं। इस तरह की राजनीति न करें।
पश्चिम बंगाल की प्रदेश सचिव और आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है और बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है।

घरेलू गैस सब्सिडी नियमों में बड़ा बदलाव। केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजकर 7 दिन का समय दिया है। जानें क्या है ट्रिपल-चेक सिस्टम
केंद्र सरकार द्वारा खर्च नियंत्रण और ईंधन बचत पर जोर दिए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी इस दिशा में बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मंजूरी के बिना अब महाराष्ट्र के किसी भी मंत्री को सरकारी विमान या चार्टर्ड विमान का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
सीबीआई ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी खुद सीबीआई ने दी। सीबीआई ने कहा- पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वैसे असम में यह एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।
उत्तर प्रदेश में कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम फर्रूखाबाद की ओर जा रही कासगंज एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और कई लोग ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद पड़े।
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। जानें देश में तेल के भंडार और LPG सप्लाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय का ताजा अपडेट।
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सीएम ने कहा बातचीत अच्छी रही। हम बंगाल की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि डबल-इंजन की सरकार में विकास से जुड़े सभी काम पूरे किए जाएंगे।
देश की न्यायिक व्यवस्था को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सूर्यकांत ने सोमवार को दो बड़ी पहल की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट में दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि न्यायपालिका वन केस वन डेटा नामक नई डिजिटल पहल शुरू कर रही है।
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के केस में बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और बाद में देर रात पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल लाया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह