संसद में बुधवार की सुबह एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सेक्रेटरी चुनाव की जीत की बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस और भाजपा के बीच एक अनकॉमन हैंडशेक। वैसे, बधाई हो।

बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी के संसद पहुंचने पर राहुल गांधी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया।
संसद में बुधवार की सुबह एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सेक्रेटरी चुनाव की जीत की बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस और भाजपा के बीच एक अनकॉमन हैंडशेक। वैसे, बधाई हो। जवाब में रूडी ने मुस्कुराते हुए थैंक्स कहा। दरअसल, भाजपा के सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी कांस्टीट्यूशन क्लब आॅफ इंडिया का चुनाव जीतने के बाद पहली बार जब संसद पहुंचे तो लोकसभा में नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही संसद भवन में रूडी दिखे राहुल ने पत्रकारों से बात करना छोड़ बीच में ही रूडी की तरफ बढ़े। उन्होंने रूडी को हैलो-हैलो कहकर रोका।
राहुल रूडी को देखते ही हैलो-हैलो कहते हुए आगे बढ़े। रूडी ने उन्हें देखकर हाथ बढ़ाया। इसके बाद राहुल ने मीडिया की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि ये भाजपा के साथ दुर्लभ हाथ मिलाना है। इसके बाद राहुल गांधी ने हंसते हुए रूडी को बधाई भी दी। राहुल के इस बयान पर वहां मौजूद नेता भी हंसने लगे थे।
गौरतलब है कि इस चुनाव से पहले भी राहुल गांधी ने रूडी से मुलाकात की थी। उस दौरान राहुल ने रूडी से पूछा था कि क्या आप कंस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव लड़ रहे हैं। इस पर रूडी ने कहा था कि हां, जरूर। तब राहुल ने कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
Monsoon Arrival Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल पहुंच रहा है। जानिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून कब दस्तक देगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट है।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। अभिनेता धर्मेंद्र, क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कुल 113 खेल, कला, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यानी सोमवार को सुबह बताया कि रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।
हाल ही में जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में शिशु मृत्यु दर में लगातार सुधार हो रहा है। 2019 में जहां यह दर 30 थी, वहीं अब घटकर 24 पर आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग राज्यों के बीच शिशु मृत्यु दर में काफी बड़ा अंतर देखा गया है।
मुठभेड़ मारे गए दोनों बदमाश किस तरह के अपराधी थे इसका अंदाजा उनके अपराधिक इतिहास को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों पर लूट, जान लेवा हमले के 67 मुकदमा दर्ज थे। सबसे अधिक उन्होंने महिलाओं को निशाना बनाया।
सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है।
West Bengal Falta Seat Election Result: पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 74 साल के इतिहास में पहली बार यहां बीजेपी जीती है, जबकि टीएमसी चौथे नंबर पर रही। जानिए पूरा समीकरण।
अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले ट्रेनी विमान में आई तकनीकी खराबी। पायलट ने सूझबूझ से हरदुआगंज के चंगेरी गांव में की इमरजेंसी लैंडिंग। पायलट और छात्र सुरक्षित, जानिए एडीएम सिटी अतुल गुप्ता ने क्या कहा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। 1 घंटे चली इस रणनीतिक बैठक में सुरक्षा, व्यापार पर चर्चा हुई और पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला।
केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) की जगह नया कानून 'VB-G RAM G' लागू करने के लिए ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं। जानिए क्या बदल जाएगा और यह कब से लागू होगा।