देश में कांग्रेस की कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के नेताओं में कुर्सी के लिए खींचतान शुरू है। दरअसल, बिहार चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर असंतोष फिर सामने आने लगा है।

देश में कांग्रेस की कलह थमने का नाम नहीं ले रही है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में कांग्रेस की कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के नेताओं में कुर्सी के लिए खींचतान शुरू है। दरअसल, बिहार चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर असंतोष फिर सामने आने लगा है। इस राजनीतिक उथल-पुथल का असर कर्नाटक तक पहुंच गया है, जहां सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर टकरा शुरू हो गया है। दोनों नेताओं की राजनीतिक रस्साकशी अब बेंगलुरू से दिल्ली दरबार तक पहुंच गई है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी 10 विधायक दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सिद्धारमैया के ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। समर्थकों की इस सक्रियता को पार्टी के भीतर संभावित नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मैं खुद मंत्री बनना चाहता हूं...
कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर घमासान के बीच दिल्ली पहुंचे विधायक टीडी राजेगौड़ा ने कहा- मुख्यमंत्री बदलेगा या नहीं यह आलाकमान पर निर्भर करता है। मैं शीर्ष नेतृत्व के साथ हूं। मंत्रिमंडल फेरबदल में मुझे मौका मिलना चाहिए। मैं खुद मंत्री बनना चाहता हूं। मैं अपने लिए दिल्ली आया हूं। यह बात मैंने आलाकमान से कह दिया है।
शिवकुमार ने किया किनारा
इधर, उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इन मुलाकातों की जानकारी से इंकार किया है, लेकिन उनके समर्थकों की दिल्ली में मौजूदगी ने सीएम पद की रेस को एक बार फिर गर्म कर दिया है। यह मुलाकातें कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
सिद्धारमैया ने किया बड़ा दावा
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ कहा है कि 2025 का बजट वे ही पेश करेंगे। उन्होंने नवंबर क्रांति जैसे कयासों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी चर्चाएं मीडिया की देन हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस ने उन्हें पांच साल का जनादेश दिया है। वे पूरा कार्यकाल बतौर मुख्यमंत्री बिताना चाहते हैं। सिद्धारमैया का यह रुख इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं। यदि वे 2026 तक कुर्सी पर बने रहते हैं तो वे देवराज अर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
शिवकुमार को सत्ता में हिस्सेदारी की उम्मीद
उपमुख्यमंत्री शिवकुमार पिछले कई महीनों से सत्ता में हिस्सेदारी और पावर-शेयरिंग मॉडल को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं। 2023 में सरकार बनने के बाद यह तय माना जा रहा था कि ढाई साल बाद नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। अब जबकि सिद्धारमैया का ढाई साल पूरा हो चुका है, शिवकुमार का धड़ा हाईकमान पर दबाव बढ़ा चुका है। एक कार्यक्रम में शिवकुमार ने कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष के पद पर स्थायी रूप से नहीं रह सकते। समर्थकों से कहा-चिंता मत करो, मैं लाइन में पहले नंबर पर हूं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री मोदी ने बांकुरा की रैली में टीएमसी सरकार को 'निर्मम' बताया और राजनीति में महिलाओं की अधिक भागीदारी का समर्थन किया। पढ़ें बांकुरा जनसभा की पूरी रिपोर्ट।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया तनाव पर हाई-लेवल बैठक की। ₹12,980 करोड़ के इंश्योरेंस पूल को मंजूरी और 60 दिनों के ईंधन भंडार के साथ भारत किसी भी संकट के लिए तैयार।
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मतदाता सूची में 7 लाख नए नाम जुड़े। कुल मतदाताओं की संख्या 6.82 करोड़ पार। जानिए क्यों चुनाव आयोग ने विस्तृत आंकड़ों को अभी गुप्त रखा है।
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ED ने कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास और कारोबारी जॉय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानें सोना पप्पू सिंडिकेट केस का पूरा मामला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने के अपने मौखिक आदेश को वापस ले लिया है। कोर्ट अब 20 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा।
केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ा दिया है। जानें बढ़ा हुआ वेतन कब से लागू होगा और 8वें वेतन आयोग को लेकर क्या हैं नई मांगें
देशभर में महिला आरक्षण बिल को लेकर मचे घमासान के बीच आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। दावा किया जा रहा है कि संबोधन का मुख्य विषय महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक होगा।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद भाजपा और एनडीए ने कांग्रेस और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और भाजपा के दावों पर पलटवार किया है।
कश्मीर घाटी में आज रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।