पुतिन के बुलावे को जेलेंस्की ने ठुकराया

बीते तीन वर्षों से पूरी दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर है। जब अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक हुई थी।  

By: Sandeep malviya

Sep 07, 202511:03 PM

view11

view0

पुतिन के बुलावे को जेलेंस्की ने ठुकराया

यूक्रेन।  करीब, बीते तीन वर्षों से पूरी दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर है। जब अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक हुई थी, तब एक उम्मीद बंधी थी कि शायद जल्द ही रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम हो सकता है, लेकिन अब यह उम्मीद धूमिल होती नजर आ रही है। दरअसल, अलास्का बैठक के बाद पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मॉस्को में बैठक करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे जेलेंस्की ने खारिज कर दिया है। जेलेंस्की ने मॉस्को के बजाय कीव में बैठक की मांग की है। 

एक अमेरिकी मीडिया चैनल से बातचीत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि 'मैं एक आतंकी की राजधानी नहीं जा सकता, क्योंकि यूक्रेन पर हर दिन हमले हो रहे हैं। पुतिन कीव आ सकते हैं।' अलास्का बैठक के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की के बीच आमने-सामने बैठक कराने की कोशिश कर रहे हैं। 

हाल ही में पुतिन ने कहा था कि वह जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह बैठक मॉस्को में होनी चाहिए। शुक्रवार को, रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने स्पष्ट किया कि जेलेंस्की को रूसी राजधानी मॉस्को में आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं बल्कि बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'रूस ने सितंबर के पहले पांच दिनों में यूक्रेन पर 1,300 से ज्यादा ड्रोन, लगभग 900 बम और विभिन्न प्रकार की लगभग 50 मिसाइलें दागीं हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले देश के 14 क्षेत्रों में हुए। यूक्रेनी नेता ने कहा, 'रूस युद्ध को लम्बा खींचने की कोशिश कर रहा है और कूटनीति को एक तमाशा बनाने की कोशिश कर रहा है।'

इस बीच रूस ने कीव पर हमले तेज कर दिए हैं। ताजा हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। हमलों में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। बताया गया कि बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठता देखा। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धुआं किसी सीधे हमले का नतीजा था या नहीं। रूस अब तक शहर के केंद्र में सरकारी इमारतों को निशाना बनाने से बचता रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

फिलीपींस के पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का आया शक्तिशाली भूकंप 

फिलीपींस के पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का आया शक्तिशाली भूकंप 

फिलीपींस में बुधवार सुबह 6.7 तीव्रता का तेज और शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सैंटियागो के पास दर्ज किया गया। एक अलग आकलन में भूकंप की तीव्रता 6.4 भी बताई है, जिसका केंद्र शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था।

Loading...

Jan 07, 202610:35 AM

नेपाल... एक बार फिर भड़की हिंसा, हाई अलर्ट के बाद भारत की सीमा सील 

नेपाल... एक बार फिर भड़की हिंसा, हाई अलर्ट के बाद भारत की सीमा सील 

पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिले में हिंसा भड़क उठी है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है।पारसा के बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पारसा जिले की सीमा बिहार के रक्सौल जिले से लगती है।

Loading...

Jan 06, 20262:11 PM

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने कहा- जज साहब! मैं अपराधी नहीं हूं

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने कहा- जज साहब! मैं अपराधी नहीं हूं

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रात न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने कोर्ट में अपने खिलाफ लगे ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े सभी आरोपों से इंकार किया। मादुरो ने अदालत में अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए कहा-मुझे अगवा किया गया है।

Loading...

Jan 06, 202610:59 AM

ईरान में हिंसा से बिगड़े हालात... 35 की मौत... 27 राज्य प्रभावित

ईरान में हिंसा से बिगड़े हालात... 35 की मौत... 27 राज्य प्रभावित

ईरान में पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंसक प्रदर्शन में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालातों पर काबू पाने के लिए ईरान सरकार ने 1200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Loading...

Jan 06, 20269:52 AM

ट्रम्प ने कहा- डेल्सी ने नहीं मानी बात तो मादुरो से भी बुरा होगा हाल  

ट्रम्प ने कहा- डेल्सी ने नहीं मानी बात तो मादुरो से भी बुरा होगा हाल  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को बुरा हाल करने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा- अगर डेल्सी वह नहीं करतीं जो वेनेजुएला के लिए अमेरिका सही मानता है, तो उनका हाल मादुरो से भी ज्यादा बुरा होगा। ट्रम्प ने यह बात एक साक्षात्कार के दौरान कही।

Loading...

Jan 05, 202612:04 PM