अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को बुरा हाल करने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा- अगर डेल्सी वह नहीं करतीं जो वेनेजुएला के लिए अमेरिका सही मानता है, तो उनका हाल मादुरो से भी ज्यादा बुरा होगा। ट्रम्प ने यह बात एक साक्षात्कार के दौरान कही।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को धमकी दी है।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को बुरा हाल करने की धमकी दी है। ट्रम्प ने कहा- अगर डेल्सी वह नहीं करतीं जो वेनेजुएला के लिए अमेरिका सही मानता है, तो उनका हाल मादुरो से भी ज्यादा बुरा होगा। ट्रम्प ने यह बात एक साक्षात्कार के दौरान कही। ट्रम्प ने कहा- अगर रोड्रिग्ज हमारी की बात मान लेती हैं तो वेनेजुएला में अमेरिकी सेना तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, रोड्रिग्ज ने मादुरो को सत्ता से हटाने की निंदा की है। साथ ही अमेरिका से मादुरो को वापस भेजने की डिमांड की है। इधर, वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का आदेश दिया है।
अमेरिका के हाथ वेनेजुएला की कमान
ट्रम्प ने कहा-इस समय वेनेजुएला की कमान अमेरिका के हाथ में है। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका वेनेजुएला की नई लीडरशिप यानी कार्यवाहक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से सीधे बातचीत कर रहा है। उन्होंने अभी तक डेल्सी रोड्रिग्ज से खुद बात नहीं की है, लेकिन उनके सहयोगियों ने संपर्क किया है। सही समय आने पर वे उनसे बात करेंगे। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने सहयोग के बदले रोड्रिग्ज को कुछ नहीं दिया, लेकिन वह सहयोग कर रही हैं।
क्यूबा के 32 अधिकारी मारे गए
वेनेजुएला में 3 जनवरी को हुए अमेरिकी हमले में क्यूबा के 32 अधिकारी भी मारे गए हैं। इसकी जानकारी क्यूबा सरकार ने रविवार देर रात इसकी जानकारी दी। सरकार के बयान के मुताबिक क्यूबा के सैन्य और पुलिस अधिकारी वेनेजुएला सरकार के अनुरोध पर वहां मिशन पर थे। क्यूबा वेनेजुएला का सहयोगी है। सालों से अपने सैन्य और पुलिस बल भेजकर मदद करता रहा है। क्यूबा सरकार ने दो दिन का शोक घोषित किया है।
रूबियो बोले-अमेरिका का कोई कब्जा नहीं
इधर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने साफ किया है कि वेनेजुएला पर अमेरिका का कोई कंट्रोल नहीं है। मौजूदा हालात में अमेरिका की कार्रवाई को किसी तरह का कब्जा नहीं माना जाना चाहिए। वहीं रूबियो से जब पूछा गया कि क्या वेनेजुएला में अमेरिका का कब्जा है, इस पर उन्होंने कहा कि ट्रम्प के पास हर हालात से निपटने के लिए विकल्प खुले रहते हैं, लेकिन जमीन पर अमेरिकी कब्जे जैसी कोई स्थिति नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि रविवार को ईरान के साथ शांति समझौता होगा और यूरेनियम नष्ट किया जाएगा। वहीं ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए होर्मुज स्ट्रेट पर नया टैक्स लगाने के संकेत दिए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस शहर में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जानिए स्टार्टअप, AI, और स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) तकनीक को लेकर दोनों देशों के बीच क्या बातचीत हुई।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात कर खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण के तहत AI कंपनी Anthropic के सबसे एडवांस्ड एआई प्रोग्राम्स तक विदेशी नागरिकों के एक्सेस पर रोक लगा दी है, जिसके बाद Fable 5 और Mythos 5 मॉडल्स बंद कर दिए गए हैं।
US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई नई परमाणु डील के लिए मान गए हैं। जानिए होर्मुज स्ट्रेट और खार्ग द्वीप विवाद पर क्या हैं पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स।
मेघालय सीमा पर BSF और BGB के बीच भारी तनाव देखने को मिला। अवैध रूप से घुसे 55 वर्षीय बांग्लादेशी हिंदू बुजुर्ग सती राजबंशी को BGB ने अपनाने से इंकार कर दिया, जिससे वह नो-मैन्स लैंड में फंसा रहा।
ईरान-अमेरिका के बीच तनाव हर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि परमाणु-सशस्त्र ईरान इस्राइल को नष्ट कर देगा और पश्चिम एशिया को अस्थिर कर देगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान पर कड़ी चोट की है।
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए। जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ट्रम्प ने 2 हफ्ते में 'पूर्ण जीत' का दावा किया है।
अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने ट्रंप सरकार के H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर फीस लगाने के फैसले को रद्द कर दिया है। बॉस्टन कोर्ट ने इसे टैक्स बताते हुए कहा कि इसके लिए संसद की मंजूरी जरूरी थी। जानिए भारतीय टेक प्रोफेशनल्स पर इसका क्या असर होगा।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में JAAC पर प्रतिबंध और सीट आरक्षण के विरोध में हुई हिंसक झड़प में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 200 घायल हैं।