मध्यप्रदेश सरकार ने एक बैंक पर बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से बैंक सेक्टर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, मप्र वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही सभी सरकारी लेनदेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार ने एक बैंक पर बड़ा और सख्त एक्शन लिया है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार ने एक बैंक पर बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से बैंक सेक्टर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, मप्र वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही सभी सरकारी लेनदेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, अब यह बैंक प्रदेश के किसी भी विभाग, निगम, मंडल, बोर्ड या विश्वविद्यालय का खाता संचालित नहीं कर पाएगा और न ही किसी भी प्रकार के सरकारी बजट का लेनदेन करेगा। बैंक के खिलाफ उक्त एक्शन मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के करोड़ों रुपए के प्रबंधन की लापरवाही उजागर होने के बाद लिया गया है। योजना के खाता क्रमांक 59160100001021 में जमा 1751 करोड़ 98 लाख 6 हजार 724 रुपए को साइबर ट्रेजरी के माध्यम से कृषि विभाग के रिसीप्ट हेड में जमा करने के लिखित निर्देश दिए गए थे, लेकिन बैंक इसका पालन करने में विफल रहा।
सरकार को अपूरणीय क्षति
वित्त विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा के इस कार्य को गैर-जिम्मेदाराना माना है और कहा, इससे सरकार को अपूरणीय क्षति हुई है। इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा को अधिकृत बैंकों की सूची से हटाकर यह आदेश सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को सख्ती से पालन के लिए भेजा गया है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है। योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में (2,000 रुपए प्रति किस्त) दी जाती है। यह योजना पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें कृषि के लिए प्रोत्साहन देना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।