टोरंटो से दिल्ली आ रही Air India (AI-188) की उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। दिल्ली में लाल किला धमाके के बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
कनाडा के टोरंटो से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान (AI-188) को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। गुरुवार को इस धमकी की सूचना मिलने के तुरंत बाद, विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
दिल्ली पुलिस को फ्लाइट AI-188 से संबंधित बम की धमकी का संदेश मिला। इसके जवाब में, दिल्ली एयरपोर्ट पर बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) का गठन किया गया। जांच के प्रारंभिक चरण में इस धमकी को 'नॉन-स्पेसिफिक' (अपुष्ट) श्रेणी में रखा गया। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, बोइंग 777 विमान को जांच के लिए एक अलग स्थान पर ले जाकर गहन तलाशी ली गई। एयरलाइन प्रवक्ता ने पुष्टि की कि क्रू मेंबर ने सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया। लगभग 15 घंटे की उड़ान के बाद, विमान ने दोपहर करीब 3:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रीय राजधानी में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद से ही पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पिछले कुछ दिनों से एयरपोर्ट्स और उड़ानों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियाँ मिल रही हैं। इसी क्रम में, बुधवार को भी अराजक तत्वों ने दिल्ली के अलावा गोवा और चेन्नई एयरपोर्ट को उड़ाने की फर्जी धमकी दी थी, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इसके अलावा, वाराणसी की एक उड़ान को लेकर भी अफवाह फैली थी।
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सभी उड़ानों में अनिवार्य द्वितीयक जांच लागू है। सुरक्षा एजेंसियां इन धमकियों को हालिया हमले की पृष्ठभूमि में अत्यंत गंभीरता से देख रही हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।