उज्जैन की नागदा कोर्ट ने KBC में नागदा शहर की गलत जानकारी देने के मामले में अमिताभ बच्चन के खिलाफ जाँच के आदेश दिए हैं। पुलिस को 9 अप्रैल 2026 तक रिपोर्ट पेश करनी होगी

नागदा (उज्जैन)। स्टार समाचार वेब
टेलीविज़न के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में नागदा शहर को लेकर की गई कथित भ्रामक टिप्पणी अब कानूनी पचड़े में फंस गई है। नागदा की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अदालत ने लक्ष्मण बनाम अमिताभ बच्चन प्रकरण में सख्त रुख अपनाते हुए स्थानीय पुलिस को मामले की विस्तृत जाँच के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस थाना नागदा को 18 फरवरी 2026 से 9 अप्रैल 2026 के बीच जाँच प्रतिवेदन (इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट) पेश करने को कहा है।
यह मामला 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुए KBC के एक एपिसोड से जुड़ा है। नागदा निवासी लक्ष्मण सुंदरा द्वारा दायर परिवाद में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान नागदा शहर के बारे में ऐसी जानकारी दी गई जो कथित तौर पर असत्य और भ्रामक थी। परिवाद में आरोप है कि एक महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर होने के बावजूद, नागदा को एक 'छोटा गांव' और 'गंभीर जल संकटग्रस्त क्षेत्र' के रूप में चित्रित किया गया। याचिकाकर्ता का तर्क है कि इस गलत चित्रण से नगर की ऐतिहासिक और सामाजिक छवि को वैश्विक स्तर पर ठेस पहुँची है और नगरवासियों की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
अदालत ने मामले की गंभीरता और प्रारंभिक तथ्यों को देखते हुए पुलिस को जाँच के आदेश दिए हैं। इस प्रकरण में अमिताभ बच्चन और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के सीईओ गौरव बनर्जी को पक्षकार बनाया गया है। परिवाद में मुख्य रूप से इन धाराओं का उल्लेख है:
भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023: धारा 318(4) एवं 420।
केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995: धारा 5, 6 और 16।
केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के विभिन्न प्रावधान।
परिवादकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजेश मंडवारिया, दीपमाला अवाना और जैना श्रीमाल ने पैरवी की। अदालत के समक्ष वीडियो क्लिप, दस्तावेज और शपथ-पत्र साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए गए हैं। पुलिस की जाँच रिपोर्ट आने के बाद अदालत तय करेगी कि इस मामले में आगे की न्यायिक कार्यवाही और समन जारी करने की आवश्यकता है या नहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।