फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर यूपी के संभल में विवाद बढ़ गया है। यादव समाज ने फिल्म की कहानी पर आपत्ति जताते हुए निर्माता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

संभल। एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार
फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया है। यूपी मेंं सिनेमा मालिकों को धमकी दी गई है, फिल्म का प्रदर्शन हुआ तो खैर नहीं। प्रदेश के संभल जिले में यादव समाज ने इस फिल्म के टाइटल और कहानी पर गहरी आपत्ति जताते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया है।

विवाद की मुख्य वजह फिल्म का कथानक है। फिल्म में यादव समाज की एक युवती और एक मुस्लिम युवक के बीच प्रेम कहानी को दर्शाया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म के जरिए उनके समाज की छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि फिल्म का नाम और इसकी कहानी विशेष रूप से यादव समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए तैयार की गई है।

धनारी थाना क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे यादव समाज के लोगों ने स्थानीय सिनेमा हॉल मालिकों को सख्त चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि फिल्म की स्क्रीनिंग तुरंत नहीं रोकी गई, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वे किसी भी कीमत पर अपने क्षेत्र में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।
यादव समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने धनारी पुलिस थाने में फिल्म निर्माता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर उनकी सांस्कृतिक गरिमा को ठेस पहुँचाई गई है। निर्माता और फिल्म से जुड़े लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस का पक्ष:
यूपी पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।