बाणसागर बांध से बीहर और बिछिया नदी में पानी का प्रवाह रोकने से रीवा जिले की तीन विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप हो गई हैं। इससे 360 केवीए बिजली उत्पादन रुक गया है और लाखों का नुकसान संभावित है। साथ ही पेयजल और कृषि कार्यों पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है।

रीवा, स्टार समाचार वेब
बाणसागर बांध देवलोंद से बीहर एवं बिछिया नदी में आने वाला पानी रोक दिया गया है। ऐसी स्थिति में सिलपरा, झिन्ना एवं सिरमौर में बनने वाली बिजली में संकट पैदा हो गया है। यह कोई पहली बार नहीं है आए दिन नहर में डूबने के बाद शव का पता लगाने के लिए पानी का प्रवाह रोका जाता है। गौरतलब है कि शहर के आम नागरिकों को पेयजल के लिए पानी की सप्लाई बीहर नदी से भी की जाती है। ऐसी स्थिति में नदी का प्रवाह रुक जाने से जो पानी आम लोगों को सप्लाई किया जाएगा वह प्रदूषित होगा। आलम यह है कि नदी की धारा रुक जाने के बाद पानी रुक जाता है और उसमें प्रदूषण बढ़ जाता है।
पानी पहुंचने में 12 घंटे का समय
बाणसागर बांध से बीहर एवं बिछिया नदी में पानी पहुंचने के लिए 12 घंटे का समय लगता है। ऐसी स्थिति में बुधवार की रात पानी बंद किया गया है अब दोबारा पानी छोड़ने के बाद 720 केवीए विद्युत का नुकसान होने की संभावना बताई गई है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि बाणसागर बांध से कब पानी नहरों के माध्यम से बीहर बिछिया में पहुंच पाएगा। यहां पर खास बात यह है कि बाणसागर से नहरों के माध्यम से बीहर बिछिया नदी में पहुंचने वाले पानी से न केवल बिजली बनाई जाती है बल्कि शहर के आम लोगों को पीने के लिए पानी भी बीहर नदी से ही उपलब्ध कराया जाता है। खरीफ की बोनी भी लगभग शुरू हो गई है ऐसे में मौसम को देखते हुए किसानों को भी रोपा के लिए पानी की आवश्यकता होगी। पानी बंद हो जाने से न केवल शहर के आम लोगों को समस्या होगी बल्कि लाखों रुपए की बनने वाली बिजली का भी नुकसान होगा।
विद्युत उत्पादन न होने से लाखों का नुकसान
बाणसागर बांध से नहरों के माध्यम से बीहर एवं बिछिया नदी में आने वाले पानी से बिजली का उत्पादन किया जाता है। ऐसी स्थिति में बांध से पानी रोक देने के बाद बिजली का उत्पादन नहीं हो पाएगा और शासन को लाखों का नुकसान होगा। यहां पर यह बता दें कि झिन्ना में सीडब्लयूसी की 10-10 केवीए की दो यूनिट लगाई गई हैं जिससे 20 केवीए विद्युत उत्पादन होता है, वहीं सिलपरा में 15 केवीए की तीन यूनिट लगी हैं जिनमें 45 केवीए विद्युत उत्पादन हो रहा है। वहीं सिरमौर में 105 केवीए की तीन यूनिट लगाई गई हैं जिनमें 315 केवीए विद्युत उत्पादन किया जाता है। पानी बंद हो जाने से 360 केवीए विद्युत उत्पादन पूरी तरह से ठप हो जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।