इज्तिमा 2025 के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज। ADRM योगेन्द्र बघेल और Sr. DCM सौरभ कटारिया ने 11 नवंबर को स्वच्छता, सुरक्षा और अतिरिक्त टिकट काउंटरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्टेशन पर व्यवस्थाएं देखते रेल अफसर
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
राजधानी भोपाल में 14 से 17 नवंबर, 2025 तक होने वाले 'इज्तिमा' के दौरान संभावित भारी यात्री भीड़ के मद्देनजर, रेल प्रशासन ने भोपाल स्टेशन पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। तैयारियों को देखने अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) योगेन्द्र बघेल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) सौरभ कटारिया ने मंगलवार को स्टेशन का जायजा लिया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, होल्डिंग एरिया, पार्किंग व्यवस्था, टिकट काउंटरों की उपलब्धता, और प्लेटफॉर्मों पर यात्री संचालन एवं भीड़ प्रबंधन की रणनीति की समीक्षा करना था। अधिकारियों ने यात्री सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू रेल संचालन ही उनका प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए, इज्तिमा अवधि के दौरान स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे, साथ ही अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ और रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को तैनात किया जाएगा।
इस दौरान मंडल इंजीनियर नीरज श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक नवल अग्रवाल और स्टेशन निदेशक बी. एल. मीना सहित आरपीएफ और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।