भोपाल पुलिस ने नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपी विवेक यादव ने छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया और विदिशा-सीहोर तक $6$ लाख के नकली नोट खपाए। उसके पास से $2.25$ लाख के नकली नोट और $30$ लाख के नोट छापने का रॉ मटेरियल मिला है।

जब्त की गई जाली करेंसी.
हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल पुलिस ने नकली नोटों को बाजार में खपाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। आरोपी को पिपलानी इलाके में दोबारा नकली नोट चलाते समय पहचान लिए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसके बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में विवेक यादव ने बताया कि वह मुख्य रूप से शहर के आउटर इलाकों में स्थित छोटी किराना दुकानों, पान की गुमटियों और चाय-नाश्ते की होटलों को निशाना बनाता था। वह रायसेन रोड, 11 मील, बैरसिया रोड के ईंटखेड़ी, गुनगा, परवलिया सड़क, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, पिपलानी और अवधपुरी जैसे कई इलाकों में नकली नोट चला चुका है। उसकी रणनीति थी कि वह एक दिन में केवल तीन से चार नकली नोट ही चलाता था ताकि किसी को शक न हो।
एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक, आरोपी 20 से 50 रुपए का सामान खरीदकर 500 का नकली नोट देता था। इस तरह वह करीब 6 लाख रुपए के नकली नोट बाजार में खपा चुका है। शुरुआत में आरोपी ने नकली नोटों से अपनी जरूरत की चीजें जुटाईं, लेकिन बाद में वह अय्याशी करने लगा। वह शहर के बड़े होटलों में महंगा खाना खाता था और मॉल से कपड़ों की खरीददारी करता था। उसने अपने इस अवैध काम को अकेले ही अंजाम दिया, जिससे पकड़े जाने का खतरा कम रहे। नोट खपाने के लिए वह भोपाल के अलावा आसपास के जिलों विदिशा, सीहोर और रायसेन तक भी जाता था, जहां वह 4 से 5 हजार रुपए के नकली नोट लेकर निकलता था और आधे नोट खपाकर घर लौट आता था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके करोंद स्थित घर की तलाशी ली। इस दौरान $500$ रुपए के 428 नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 2,25,500 रुपए है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस को उसके घर से 30 लाख रुपए से अधिक के नकली नोट छापने का रॉ मटेरियल भी मिला है। आरोपी विवेक यादव उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और पिछले एक साल से यह काम कर रहा था। उसने अपने प्रिंटिंग के कारोबार को पूरी तरह से व्यवस्थित कर रखा था। पुलिस के अनुसार, वह हुबहू असली नोट जैसा कागज इस्तेमाल करता था और यहां तक कि नोटों पर वाटर मार्क भी लगाता था ताकि किसी को शक न हो। नकली नोटों में अधिक सफाई लाने के लिए उसने अच्छी खासी रकम जुटाकर महंगे उपकरण (कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर) खरीदे थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। वह यह सारा मटेरियल ऑनलाइन ऑर्डर करता था। पुलिस अब उसके ऑनलाइन कनेक्शनों की जानकारी जुटा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।