भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) में मास्टर इन मास कम्युनिकेशन का छात्र दिव्यांश चौकसे तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हाइलाइट्स
भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) में गुरुवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। विश्वविद्यालय के एक छात्र दिव्यांश चौकसे तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना पैर फिसलने के कारण हुई है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जब मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के प्रथम सेमेस्टर का छात्र दिव्यांश क्लास से ब्रेक लेकर बालकनी की ओर गया था। जोरदार आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे स्टाफ और छात्रों ने तुरंत उसे नजदीकी गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया। सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया।
दिव्यांश चौकसे मूल रूप से रायसेन जिले का निवासी है। दुर्घटना के बाद गिरने की जगह (तीसरे फ्लोर की बालकनी) की जांच की गई, जहां लगभग साढ़े तीन फीट की स्टील की रेलिंग लगी हुई है। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथी छात्रों ने भी इस घटना को दुर्घटनावश हुई दुर्घटना बताया है और आत्महत्या की आशंका को खारिज किया है।
दिव्यांश सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। इंस्टाग्राम पर 'NCERT ज्ञान' नाम से उसका एक लोकप्रिय अकाउंट है, जिस पर उसके पाँच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।