भोपाल नगर निगम की बैठक में स्लॉटर हाउस विवाद को लेकर भारी हंगामा। कांग्रेस ने महापौर मालती राय का इस्तीफा मांगा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पशु चिकित्सक बेनी प्रसाद गौर को सस्पेंड किया।

कांग्रेस पार्षदों ने प्रदर्शन किया।
भोपाल: स्टार समाचार वेब
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक मंगलवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। नगर निगम के स्लॉटर हाउस (वधशाला) में गोमांस की संदिग्ध मौजूदगी के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। विपक्ष ने इस मामले में सीधे तौर पर महापौर और एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद हाथों में पोस्टर लेकर अध्यक्ष की आसंदी के सामने पहुंच गए। वहीं, सत्ताधारी दल भाजपा के भीतर भी असंतोष के स्वर दिखाई दिए। भाजपा पार्षद देवेंद्र भार्गव ने अपनी जैकेट पर विरोध के कागज चस्पा कर अपना आक्रोश प्रकट किया। सदन के भीतर "महापौर इस्तीफा दो" के नारों के बीच काफी देर तक काम बाधित रहा।

विपक्ष के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुरेंद्र बाठिका और पप्पू विलास घाड़गे ने भी घटना पर कड़ा ऐतराज जताया। एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल ने परिषद में मांग रखी कि इस गंभीर मामले में केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि इसमें शामिल अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों और अधिकारियों के नाम भी उजागर होने चाहिए। उन्होंने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्री विजयवर्गीय ने नगर निगम के पशु चिकित्सक बेनी प्रसाद गौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि स्लॉटर हाउस में होने वाली स्लॉटिंग प्रक्रिया की देखरेख की सीधी जिम्मेदारी डॉ. गौर की ही थी।
सदन के भीतर मचे हंगामे के बीच, भोपाल की सड़कों पर भी तनाव की स्थिति बनी रही। विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। संगठनों का कहना है कि यह धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।