इंदौर में चाइनीज मांझे से हुई मौत के बाद प्रशासन सख्त। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत कड़ी कार्रवाई और जेल का प्रावधान किया है।

जांच और आगाह करते पुलिस अधिकारी.
इंदौर: स्टार समाचार वेब
पतंगबाजी के शौकीनों के लिए इंदौर प्रशासन ने एक बेहद सख्त चेतावनी जारी की है। शहर में चाइनीज मांझे के कारण हो रहे जानलेवा हादसों को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में एक व्यक्ति की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटनाओं के बाद अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि प्रतिबंधित मांझे के उपयोग से किसी की जान जाती है या कोई गंभीर घायल होता है, तो इसे केवल 'हादसा' नहीं बल्कि 'आपराधिक कृत्य' माना जाएगा।
कलेक्टर द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति चोरी-छिपे चाइनीज मांझे का उपयोग करता है और उससे किसी राहगीर या पक्षी को नुकसान पहुँचता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस धारा के अंतर्गत उतावलेपन या उपेक्षापूर्ण कार्य से किसी की मृत्यु कारित करने पर दोषी को 5 साल तक की जेल और भारी जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसके अलावा, आदेश के उल्लंघन पर धारा 223 के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


प्रशासन के संज्ञान में आया है कि प्रतिबंध के बावजूद गुपचुप तरीके से चीनी धागे (नायलोन या कांच युक्त मांझा) की बिक्री और उपयोग जारी है। यह धागा इतना खतरनाक है कि हवा में अदृश्य रहकर दोपहिया वाहन चालकों के गले और शरीर को गंभीर रूप से काट देता है। कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह मांझा न केवल इंसानों के लिए जानलेवा है, बल्कि आकाश में उड़ने वाले बेकसूर पक्षी भी इसमें उलझकर दम तोड़ रहे हैं। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत यह दंडात्मक व्यवस्था लागू की गई है।
आदेश जारी होने के साथ ही इंदौर पुलिस ने जिले भर में पतंग और धागे की दुकानों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस उन क्षेत्रों पर विशेष नजर रख रही है जहाँ पतंगबाजी का अधिक चलन है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सूती और सुरक्षित धागे का ही उपयोग करें। यदि कहीं प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या उपयोग की सूचना मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह आदेश स्पष्ट संदेश देता है कि अब 'अज्ञात' कहकर अपराधी बच नहीं पाएंगे, बल्कि उनकी पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।