बिग बॉस 19' में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है! रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार एक AI कंटेस्टेंट घर में कदम रखने जा रही है - यूएई की वायरल AI डॉल हबूबू. यह डॉल हिंदी सहित 7 भाषाएं बोल सकती है

बिग बॉस 19 को लेकर हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं. पिछले सीज़न में गधे की एंट्री के बाद, इस बार शो में कुछ और भी अनोखा होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार एक AI कंटेस्टेंट घर में कदम रखने जा रही है! कहा जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात की वायरल AI डॉल हबूबू इस बार 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेगी. इस सीज़न में कुल 17 कंटेस्टेंट्स होंगे, और हबूबू उनमें से एक होगी.
बिग बॉस 24*7 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर इस खबर को साझा किया है. पोस्ट में लिखा गया है, "बिग बॉस 19, भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया है! यूएई की पहली इंटरेक्टिव अमीराती रोबोट डॉल हबूबू को नमस्ते कहिए – और अंदाज़ा लगाइए… वो बिग बॉस के घर में प्रवेश कर रही है."
दावा किया गया है कि "ड्रामा क्वीन्स और जिम ब्रदर्स को भूल जाइए- इस बार प्रतियोगिता में एक सुनहरा मुखौटा पहने, गुलाबी लहंगा पहने, बड़ी आंखों वाली एआई पावर्ड बड़े सरप्राइज के साथ शामिल होने वाली है." हबूबू कथित तौर पर हिंदी सहित 7 भाषाएं बोल सकती है. इतना ही नहीं, वह गाना गाने, खाना बनाने, सफाई करने और यहां तक कि मारधाड़ करने में भी सक्षम है!
इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर कल्चरल मैनेजमेंट के अनुसार, हबूबू एक एडवांस AI तकनीक से बनी डॉल है, जो भावनाओं पर प्रतिक्रिया देने, घर के कामों में मदद करने और आसपास की परिस्थितियों को समझने में पूरी तरह से सक्षम है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हबूबू को वही एजेंसी मैनेज कर रही है जो 'बिग बॉस 16' के स्टार अब्दु रोज़िक-आईएफसीएम को मैनेज करती है. हालांकि, हबूबू की एंट्री को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।
यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल स्टारर इस सीरीज की कहानी, रिलीज और अब तक के सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा की दूसरी शादी और तलाक को लेकर दिए गए बयानों पर एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। मैनेजर ने सभी दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
अभिनेता सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त-2026 को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस बार योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। रामदेव ने जेन-जेड पर कंगना के गटर जेनरेशन वाले बयान की बुराई की थी। रनौत ने इंस्टाग्राम पर उन्हें सलाह दी कि वे उन्हें कैरेक्टर लेसन न दें और उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपनेह्व न देखें।
जानिए बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के पांचवें दिन के लाइव कलेक्शन, ऑक्यूपेंसी और 100 करोड़ क्लब की पूरी रिपोर्ट।
वीर पाहड़िया की फिल्म प्रेम कीटाणु का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।