पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे दो युवकों के शव 48 घंटे बाद बरामद हुए। प्रशासनिक लापरवाही और सीमावर्ती क्षेत्र के समन्वय की कमी से रेस्क्यू प्रभावित रहा।

पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में डूबे तीन युवकों के शवों का रेस्क्यू किया गया। ऑपरेशन के दौरान प्रशासनिक लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई। यह स्थान सतना-पन्ना जिले की सीमा पर स्थित है, जिससे दोनों जिलों के अधिकार क्षेत्र को लेकर भ्रम और टालमटोल की स्थिति बनी रही। सतना जिले से भेजी गई टीम 48 घंटे में केवल दो घंटे ही मौके पर रही, और वो भी बिना स्ट्रेचर जैसे जरूरी उपकरणों के। शव मिलने के बाद भरहुत नगर निवासी कृष्णकांत शर्मा का शव करीब एक घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा, जबकि तत्काल मदद की जरूरत थी। वहीं, पन्ना जिले की एसडीआरएफ टीम के पास केवल एक स्ट्रेचर था, जिससे त्वरित चौधरी पिता राकेश चौधरी, भरहुत नगर को पहले निकाला गया। उसी स्ट्रेचर से दो घंटे बाद कृष्णकांत का शव ऊपर लाया जा सका। इस लापरवाही से पीड़ित परिवारों की पीड़ा और बढ़ गई। पन्ना और सतना जिला प्रशासन के बीच समन्वय की कमी साफ देखी गई। लापरवाही और टालमटोल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावित किया, जिससे लोगों में भारी रोष है।
घटनास्थल पर डटे अधिकारियों व जवानों ने विषम परिस्थिति में भी सराहनीय कार्य किया। विशेष रूप से थाना बृजपुर प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप हरदौनिया, आरक्षक राम निरंजन कुशवाहा, एसडीआरएफ के सत्यपाल जैन, ब्रजेश सिंह, उदित सिंह, अमर राज सिंह, उमेश, राकेश, थाना बरौंधा के अभिनव सिंह, उप निरीक्षक विषम सिंह और अन्य ने मानवता के नाते अंत तक डटे रहे। दोनों युवकों के शवों का मझगवां सतना में पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने आगे जांच और रिपोर्ट की बात कही है, लेकिन यह घटना फिर से उस संवेदनशीलता की ओर इशारा करती है जिसकी इस प्रकार के पर्यटन स्थलों पर आवश्यकता है। यह घटना प्रशासन को सबक है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्पष्ट दायित्व और तैयार आपात सेवाएं आवश्यक हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।