भोपाल एम्स में कैंसर की दवाओं की खरीद में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है. सांसद आलोक शर्मा की शिकायत पर दिल्ली से आई टीम ने जांच शुरू की है. आरोप है कि जेमसिटेबिन इंजेक्शन दिल्ली एम्स से कई गुना ज़्यादा दाम पर खरीदा गया, और दवा खरीद नियमों (GFR 2017) का उल्लंघन किया गया. अमृत फार्मेसी से सीधी खरीद और अन्य भ्रष्टाचार के आरोप भी सामने आए हैं.

भोपाल.स्टार समाचार वेब.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कैंसर की दवाओं की खरीद में गड़बड़ियों का मामला सामने आया है. भोपाल के सांसद आलोक शर्मा माने तो उनकी शिकायत के बाद, दिल्ली से आई एक टीम ने एम्स भोपाल में जांच की है.
सांसद शर्मा ने बताया कि उन्हें "जनता दरबार" के दौरान इस गड़बड़ी के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने दावा किया कि भोपाल एम्स में कैंसर की दवा जेमसिटेबिन इंजेक्शन 2100 रुपये प्रति नग के हिसाब से खरीदी जा रही है, जबकि दिल्ली एम्स में यही दवा 285 रुपये प्रति नग पर खरीदी गई है.
मामले को सांसद शर्मा ने 15 मई को दिल्ली में हुई स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की बैठक में उठाया था. इसके बाद कमेटी की अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जांच का आश्वासन दिया था. दिल्ली से आई जांच टीम ने भोपाल एम्स के निदेशक, उपनिदेशक प्रशासन और अध्यक्ष से लगभग चार घंटे तक पूछताछ की और खरीद प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली.
यह है आरोप...
इसके अलावा, एम्स प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं, जिनमें क्रिटिकल केयर यूनिट, महंगे उपकरणों की खरीद, गेस्ट हाउस का निजी उपयोग और फैकल्टी पर मनमानी कार्रवाई शामिल हैं.हालांकि, एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह का कहना है कि ये सभी मामले पुराने हैं और इन पर पहले भी जांच हो चुकी है, जिसमें उन्हें "क्लीन चिट" मिल चुकी है.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।