अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार पदस्थापना आदेश के बावजूद सुरेन्द्र सिंह परिहार ने चार माह से वित्त संबंधी फाइलों का निपटारा जारी रखा, प्रभार नीरजा नामदेव को नहीं सौंपा गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह के बाद भोपाल से जो आदेश जारी किए गए उनमें रजिस्ट्रार सुरेन्द्र सिंह परिहार की पदस्थापना मूल विभाग में की गई थी। वहीं इनके स्थान पर नीरजा नामदेव को रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी हुए थे।
भोपाल से आए इस आदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन भी हैरान हो गया था। हालांकि आदेश में यह स्पष्ट किया गया था कि सुरेन्द्र सिंह परिहार रजिस्ट्रार विश्वविद्यालय तत्काल मूल पद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। साथ ही नीरजा नामदेव को रजिस्ट्रार का प्रभार दिया जाए। शासन द्वारा जारी किए गए पत्र को एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। परंतु अभी तक न तो सुरेन्द्र सिंह परिहार ने अपने मूल पदस्थापना में उपस्थिति दर्ज कराई है और न ही नीरजा नामदेव को प्रभार सौंपा है। ऐसे में माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन रजिस्ट्रार को कार्यमुक्त करने में कोताही बरत रहा है।
यह भी पढ़ें: देहदान कर अमर बने रामकरण, दधीचि सम्मान संग मिला गार्ड ऑफ ऑनर
मैनेजमेंट की जुगलबंदी
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुरेन्द्र सिंह परिहार मूल रूप से कन्या महाविद्यालय में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर हैं। जिन्हें प्रतिनियुक्ति पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर भेजा गया था। यहां पर यह बता दें कि पांच साल तक अपने प्रभाव के चलते यह विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बने रहे और कई ऐसी फाइलों का निपटारा किया जिनका सीधा संबंध विवादों से रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी रजिस्ट्रार कई ऐसी फाइलों का निपटारा कर रहे हैं जो वित्त विभाग से संबंधित हैं। वहीं नीरजा नामदेव ने भोपाल में प्रभार न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई है। यहां पर यह बता दें कि सुरेन्द्र सिंह परिहार सेवानिवृत्त भी होने वाले हैं, उनका कार्यकाल मात्र चार माह का बचा हुआ है। ऐसी स्थिति में जो शासन का नियम है उसके अनुसार उन्हें मूल विभाग पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए जो नहीं हो पा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी किए गए आदेश का परिपालन न किये जाने से विश्वविद्यालय प्रबंधन भी अब कठघरे में आ गया है।
यह भी पढ़ें: संबल योजना में बड़ी गड़बड़ी, जांच में 46 हजार से अधिक हितग्राही अपात्र

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।