इंदौर में दूषित पानी से मौतों के बाद सतना नगर निगम सतर्क हुआ। महापौर के निर्देश पर फिल्टर प्लांट, केमिकल शुद्धता, टंकियों की सफाई और पेयजल सप्लाई की थर्ड पार्टी जांच के आदेश दिए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत के बाद नगर निगम सतना हरकत में आ गया है। नगर निगम पानी साफ करने वाले उपयोग में आने वाले रसायनों की शुद्धता की जांच कराएगा। जांच कराने के निर्देश रविवार को महापौर योगेश ताम्रकार ने दिए। बताया जाता है कि नगर निगम सतना फिल्टर प्लांट में पानी साफ करने के लिए एलम (फिटकरी) का उपयोग करता है जबकि पानी के बैक्टीरिया को मारने के लिए क्लोरीन और ब्लीचिंग का उपयोग किया जाता है। इन सब रसायनों की शुद्धता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जानी है। गौरतलब है कि रविवार को महापौर योगेश ताम्रकार अपने एमआईसी सदस्यों और तकनीकी अमले के साथ फिल्टर प्लांट पहुंचे जहां उन्होंने एनीकेट से आने वाले पानी और फिल्टर प्लांट से टंकियों में सप्लाई होने वाले पानी की व्यवस्था देखी। लगभग दो घंटे तक फिल्टर प्लांट में लैब की जांच प्रक्रिया देखी, पानी का अपने सामने टेस्ट कराया, स्काडा से पानी टंकियों में कैसे जाता है यह देखा।
यह भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी से 17वीं मौत... केंद्र-राज्य सरकार की टीम तैनात
... और मेयर व जल प्रभारी ने पानी पीकर देखा
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद सतना में नगर निगम की पेयजल सप्लाई से आने वाले पानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से शहरवासियों में अविश्वास का भाव देखने को मिल रहा था। शहर की लगभग 3 लाख की आबादी में निगम के सप्लाई वाले पानी के प्रति लोगों के विश्वास को और प्रगाढ़ करने के लिए महापौर योगेश ताम्रकार एवं मेयर -इन -काउंसिल में जलकर प्रभारी आदित्य यादव ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम के फिल्टर प्लांट का पानी पीकर देखा।
कैसे पानी होता है साफ
इस दौरान महापौर ने नगर निगम के तकनीकी अमले से जाना कि फिल्टर प्लांट में पानी कैसे साफ होता है, जब उन्हें पानी साफ करने की सारी प्रक्रिया बताई गई तो उन्होंने पानी साफ करने के उपयोग में आने वाले ‘एलम’ (फिटकरी) की जांच बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री, एकेएस या वाटर सप्लाई करने वाले प्लांटों से कराने के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहरवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें बरती गई लापरवाही अक्षम्य है। उन्होंने वाटर सप्लाई से जुडेÞ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे सभी अपने -अपने कर्त्तव्य का पालन निष्ठा के साथ करें। और इस बात की सतत मॉनीटरिंग करें कि कहीं भी गंदे पानी की सप्लाई न हो, कहीं भी लीकेज की शिकायत आए उसे 24 घंटे के अंदर दुरुस्त किया जाए।
निजी हाथों में सप्लाई निगम कर रहा मॉनीटरिंग
बताया जाता है कि नगर निगम की पेयजल सप्लाई इन दिनों निजी हाथों (कृष्णा कांस्ट्रेक्शन कम्पनी) में है। जबकि पेयजल की सप्लाई के सुपरवीजन की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है। नगर निगम पेयजल सप्लाई के पानी की टेस्टिंग भी समय- समय पर कराता है। सुपरवीजन के लिए निगम द्वारा बकायदा इंजीनियर हिमांशु ताम्रकार की ड्यूटी लगाई गई है।
जोनल कार्यालय के बाहर सार्वजनिक हों जिम्मेदारों के नम्बर
इस दौरान महापौर योगेश ताम्रकार ने तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि पेयजल से जुड़े तमाम जिम्मेदार अधिकारी- कर्मचारियों के नाम और नम्बर जोनल कार्यालय बाहर लिखे जाएं। मेयर ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे निगम के कर्मचारियों का सहयोग करें और जहां कहीं भी जल पाईप से लीकेज और पाईपलाईन टूटी मिले तुरंत जानकारी दें।
पानी की टंकियां साफ कराने के निर्देश
महापौर के मुताबिक इस समय तो शहर में गंदे पानी की सप्लाई जैसी कोई समस्या नहीं है। आगे भी ऐसी कोई समस्या न आए इसके लिए सतत निगरानी के निर्देश देते हुए मेयर ने जिन पानी की टंकियों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है उनकी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
फिलहाल शहर में गंदे पानी की सप्लाई जैसी कोई समस्या नहीं है, निरीक्षण में पेयजल साफ करने वाले केमिकल की तरीके से टेस्टिंग नहीं हो रही है इसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केमिकल की गड़बड़ी की वजह से किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। जोनल कार्यालय के बाहर अधिकारियों के नम्बर सार्वजनिक करने के साथ ही पानी की टंकियां साफ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
योगेश ताम्रकार, महापौर
शहर में वर्तमान समय में पानी की शुद्धता को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, बीच-बीच में पाइप लाइन टूट जाती है इस वजह से कभी -कभार दिक्कतें सामने आती हैं। सीवर लाइन की वजह से भविष्य में संभावित दिक्कत को देखते हुए अभी से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। फिल्टर प्लांट में पानी साफ करने में उपयोग किए जाने वाले फिटकरी की गुणवत्ता की जांच के निर्देश महापौर द्वारा दिए गए हैं।
आदित्य यादव, जलकर प्रभारी
ये रहे मौजूद
लगभग दो घंटे तक फिल्टर प्लांट, लैब व पेयजल सप्लाई व्यवस्थाओं के महापौर योगेश ताम्रकार के निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य गोपी गेलानी, जल विभाग के सदस्य आदित्य यादव, अभिषेक तिवारी अंशु, पी.के जैन, डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा, जल संयंत्र प्रभारी रोजल सिंह, उपयंत्री विद्यानिवास बागरी, उपयंत्री हिमांशु ताम्रकार एवं जल शोधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।