सीधी जिले के नेबुहा गांव में बघेला रिसॉर्ट के आसपास बाघिन टी-40 अपने तीन शावकों के साथ पांच दिनों से सक्रिय है। मवेशियों के शिकार और रात में बढ़ती हलचल से दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट मोड पर है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेबुहा इन दिनों बाघिन की मौजूदगी को लेकर दहशत के साए में है। क्षेत्र में स्थित बघेला रिसोर्ट के आसपास बीते पांच दिनों से बाघिन टी- 40 अपने 3 शावकों के साथ लगातार देखी जा रही है। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने न केवल होटल संचालन को प्रभावित किया है, बल्कि कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं शावक
लोगों ने बताया कि बाघिन टी-40 और उसके शावक होटल परिसर के आसपास खुलेआम भ्रमण कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बाघिन ने बाघेलआ रिसोर्ट की एक गए तथा अन्य ग्रामीणों की एक गाय और एक भैंस को परिसर के नजदीक अपना शिकार बना लिया, जिससे खतरा और अधिक बढ़ गया है। इस घटना के बाद से रिसोर्ट के आसपास के इलाके में रहने वाले लोग भय के कारण काम करने में असहज महसूस कर रहा है। लोगों का कहना है कि हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बताया जा रहा है कि बाघिन विशेष रूप से होटल के पिछले हिस्से में विकसित पार्क और खुले इलाके में अधिक सक्रिय है। रात के समय उसकी आवाजाही से डर और बढ़ जाता है। स्थानीय ग्रामीण भी शाम ढलते ही घरों से निकलने से बच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: सतना रेलवे स्टेशन बना जाम का अड्डा, ऑटो चालकों की मनमानी से आवागमन ठप
कल रात को फिर दिखी बाघिन और शावकों का धमा चौकड़ी
कल सोमवार की रात प्रारंभ होते ही तकरीबन 8:30 बजे बाघेला हेरिटेज रिसोर्ट के पीछे तरफ बने स्विमिंग पूल के बगल में स्थित पार्किंग जोन में कभी बाघिन देखी गई तो कभी उसके तीनों शावक वहां धमाचौकड़ी मचाते हुए देखे गए। इसके बाद से टाइगर रिजर्व के स्टाफ द्वारा तत्काल अपने वहां तैनात कर्मचारियों को चौकन्ना किया गया तथा आसपास के इलाके में टाइगर रिजर्व के स्टाफ द्वारा अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को सतर्क रहने तथा अपने मवेशियों को घर के भीतर बांधने की हिदायत दी गई। इस दौरान बाघेला रिसोर्ट के कुत्ते इस पूरे टाइगर के मूवमेंट और उसकी महक को लेकर भोंकते हुए देखे गए तथा इलाके में रात प्रारंभ होते ही लोगों के भीतर इस बाघिन और उसके शावकों को लेकर दहशत का माहौल समाचार लिखे जाने तक देखा जाता रहा। सूत्रों ने बताया कि बाघिन टी-40 द्वारा पहले से ही एक गाय को मारकर उसके अवशेषों को खुद तथा अपने बच्चों के भोजन के लिए रखा गया है फिर भी वो किसी अनहोनी को अंजाम देते हुए कोई दूसरा आक्रमण ना करें इसलिए यह सारा एहतियात बरता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल सतना में फायर सेफ्टी फेल, मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे व्यवस्था बेहाल
क्या बताया एसडीओ ने
मामले को लेकर संजय टाइगर रिजर्व के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि वन विभाग को बाघिन और उसके सावक की गतिविधियों की जानकारी मिली है। विभागीय स्तर पर निगरानी लगातार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र व्योहारी रेंज के बफर जोन के अंतर्गत आता है। फिलहाल बाघिन होटल के मुख्य हिस्से में प्रवेश नहीं कर रही है और पीछे के पार्क क्षेत्र में ही विचरण कर रही है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है। बाघिन की सुरक्षित निगरानी और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।