मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में फैली जलजनित बीमारी ने अब गंभीर रूप ले लिया है। स्वास्थ्य प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इसे महामारी घोषित कर दिया। इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है।

अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में फैली जलजनित बीमारी ने अब गंभीर रूप ले लिया है। स्वास्थ्य प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इसे महामारी घोषित कर दिया। इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। भागीरथपुर क्षेत्र में दूषित जल से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह 17वीं मौत दर्ज की गई। एक जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
आठ मरीजों की हालत गंभीर
वर्तमान में आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि प्रशासन सभी गंभीर मरीजों को शहर के बड़े निजी अस्पतालों में शिफ्ट कर चुका है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के सभी 85 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों की ड्यूटी भागीरथपुर में लगा दी गई है, जिससे अन्य क्षेत्रों के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
17 मौतों के बाद भी बेकाबू हालात
चौंकाने वाली बात यह है कि 17 मौतों के बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नर्मदा जल आपूर्ति में दूषित पानी कहां और कैसे मिला। इसी अनिश्चितता के कारण नर्मदा जल की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। बोरिंग के पानी में भी घातक बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि के बाद दोनों प्रमुख जल स्रोत बंद हैं।
50 नए मरीज सामने आए
टैंकरों से की जा रही जल आपूर्ति भी भरोसे लायक नहीं मानी जा रही। 50 से अधिक नए मरीज सामने आए, जबकि 20 मरीज गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किए गए हैं। हालात ने प्रशासनिक तैयारियों और जल प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
केंद्र और राज्य की टीमें तैनात
प्रशासन अब इन विशेषज्ञों की मदद से संक्रमण को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई और साफ-सफाई पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार की विशेषज्ञ टीमों को इंदौर बुलाया गया है। ये टीमें बीमारी के फैलने के असली कारण की तलाश कर रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।