मुरैना के बानमोर में नेशनल हाईवे-44 पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर जारी अनशन सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। सांसद ने प्रशासनिक अनदेखी पर नाराजगी जताई।

मुरैना।स्टार समाचार वेब
बानमोर कस्बे के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर लगातार हो रहे जानलेवा हादसों ने स्थानीय लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। सुरक्षा और फ्लाईओवर ब्रिज की मांग को लेकर क्षेत्रवासी पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। स्थिति तब गंभीर हो गई जब सत्येंद्र फागुना नामक युवक ने मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।
ठिठुरती रातें और प्रशासनिक बेरुखी
धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि भीषण सर्दी के बावजूद वे रात-दिन टेंट लगाकर बैठे रहे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। हाईवे पार करते समय हर महीने होने वाली मौतों से आहत ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन तीन दिनों तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने धरना स्थल पर आकर ज्ञापन तक लेना उचित नहीं समझा। बताया जा रहा है कि लोग तहसीलदार से मिलने भी गए, लेकिन वे कार्यालय में मौजूद नहीं मिलीं।
सांसद ने खत्म कराया अनशन
क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आमरण अनशन पर बैठे सत्येंद्र फागुना को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। लोगों की समस्या सुनने के बाद सांसद ने स्पष्ट किया कि बानमोर के लिए सिक्स लेन प्रोजेक्ट मंजूर हो चुका है, जिसका काम जल्द शुरू होगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि फ्लाईओवर की मांग को लेकर वे प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली जाकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।
फोन कर जताई कड़ी नाराजगी
धरना स्थल से ही सांसद तोमर ने जिला कलेक्टर को फोन लगाकर प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर जमकर क्लास लगाई। उन्होंने विशेष रूप से बानमोर तहसीलदार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें 'ढीठ' तक कह डाला। सांसद ने फोन पर कहा, "मैं मुरैना से चलकर यहां आ गया, लेकिन तहसीलदार ग्वालियर से यहां नहीं पहुंच सकीं। अगर वे चाहतीं तो एसडीएम या आपसे चर्चा कर ज्ञापन ले सकती थीं, लेकिन यह प्रशासनिक ढीठपन है।" सांसद के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद फिलहाल धरना समाप्त कर दिया गया है।
यह भी पढे़े...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर CAT का आदेश बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो से लाए गए दो चीतों को विमुक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश चीतों का तीसरा आवास बन गया है। इस अवसर पर गिद्ध गणना रिपोर्ट-2026 और बुंदेली पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और पटवारी कार्रवाई के विरोध में पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर हो गए हैं। गुना, देवास और आगर मालवा के विवाद की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।