चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि वोटर लिस्ट में बदलाव करना उसका संवैधानिक अधिकार है और कोर्ट इसमें दखल नहीं दे सकती. बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर उपजे विवाद और सुप्रीम कोर्ट के आधार कार्ड को लेकर दिए गए निर्देशों को विस्तार से जानें.

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
भारतीय चुनाव आयोग (EC) ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट किया है कि पूरे देश में समय-समय पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराना उसका विशेष अधिकार है. आयोग ने कहा कि अगर कोर्ट इस प्रक्रिया को लेकर कोई निर्देश देती है, तो यह उसके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र में सीधा दखल होगा.
संविधान के अनुच्छेद 324 का हवाला
आयोग ने अपने हलफनामे में जोर देते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत, मतदाता सूची तैयार करना और उसमें संशोधन करना केवल चुनाव आयोग का ही अधिकार है. यह जिम्मेदारी किसी अन्य संस्था, यहां तक कि अदालत को भी नहीं सौंपी जा सकती. आयोग ने यह भी बताया कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझता है और वोटर लिस्ट को पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार काम करता है.
यह हलफनामा वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका के जवाब में दायर किया गया था. याचिका में मांग की गई थी कि चुनाव आयोग को चुनावों से पहले SIR कराने का निर्देश दिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि देश की राजनीति और नीतियां केवल भारतीय नागरिक ही तय करें.
वोटर लिस्ट में बदलाव: चुनाव आयोग का कानूनी आधार
चुनाव आयोग ने अपने दावे के समर्थन में कई कानूनी प्रावधानों का हवाला दिया:
धारा 21: मतदाता सूची में बदलाव की कोई निश्चित समय सीमा नहीं है, लेकिन यह आम चुनाव, विधानसभा चुनाव या उपचुनाव से पहले जरूरी है.
नियम 25: मतदाता सूची में छोटे या बड़े स्तर पर बदलाव करना पूरी तरह से चुनाव आयोग के विवेक पर निर्भर करता है.
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950: यह अधिनियम और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 चुनाव आयोग को यह तय करने की छूट देते हैं कि कब समरी रिवीजन और कब इंटेंसिव रिवीजन किया जाए.
बिहार में SIR पर विवाद और सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
यह पूरा विवाद बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया के बाद उठा है. 2003 के बाद पहली बार हो रही इस प्रक्रिया में लगभग 65 लाख नाम हटाए गए, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 7.9 करोड़ से घटकर 7.24 करोड़ हो गई है. आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया मृत, डुप्लीकेट या अवैध प्रवासियों के नामों को हटाने के लिए की जा रही है.
हालांकि, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यह मतदाताओं को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित करने की साजिश है.
इसी बीच, सुप्रीम कोर्ट ने 8 सितंबर को निर्देश दिया था कि बिहार में SIR प्रक्रिया में आधार कार्ड को पहचान प्रमाण के तौर पर अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए. हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है, लेकिन इसका उपयोग वोटर लिस्ट में दिए गए आधार नंबर की प्रामाणिकता की जांच के लिए किया जा सकता है.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।