सीधी जिले के चुरहट थाने में पुलिस की बर्बरता और अवैध वसूली का एक और मामला सामने आया है। चोरी की आशंका में युवक को बिना कानूनी प्रक्रिया के उठाया गया, थाने में पीटा गया और 20 हजार की रिश्वत मांगी गई। पीड़ित ने आईजी से न्याय की गुहार लगाई है।

सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले का चुरहट थाना फिर से अपनी मानवता को शर्मसार करने वाली खबरों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। अतीत में तत्कालीन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा द्वारा एक रिटायर्ड कर्मचारी के सेवानिवृत होने पर निकले गाजे-बाजे व डीजे के जुलूस को लेकर इस तरह का पुलिसिया रौब कर्मचारी और उनके परिजनों के साथ झाडा था कि जिसके बाद वो वीडियो वायरल हुआ और पूरे देश भर में उसे मामले को लेकर चुरहट पुलिस की किरकिरी हुई थी, परिणामतह: आईजी रीवा ने चुरहट के तत्कालीन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा को लाइन हाजिर भी कर दिया था। अब फिर से चुरहट थाना और उसका स्टाफ अपने कार्यकलापों की वजह से सुर्खियों में है।
क्या है मामला
पुलिस पर भरोसा करने वाले लोगों के लिए सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र से आई ये खबर एक झटका है। चोरी की एक मामूली आशंका में पुलिस ने न केवल एक युवक को बिना कानूनी प्रक्रिया के उठाया, बल्कि उसे पूरी रात थाने में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। यही नहीं, उससे 20,000 की अवैध वसूली की मांग भी की गई।
पीड़ित टिंकू पांडे की आपबीती
घटना 9 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे की है। टिंकू पांडे अपने घर में आराम कर रहा था, जब हेड कांस्टेबल नितेश प्रजापति और एक आरक्षक उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसकी दादी से कहा- "टिंकू को थाने चलना है, काली माता मंदिर से मूर्ति की आंख चोरी हुई है, सीसीटीवी फुटेज में कुछ चेहरों की पहचान करानी है।" टिंकू का आरोप है कि उसे थाना परिसर के भीतर एक अलग कमरे में ले जाकर डंडों से मारा गया, गालियां दी गईं और कहा गया कि अगर 20,000 नहीं दिए तो उसे झूठे एनडीपीएस केस में फंसा दिया जाएगा।
गंभीर हालत में छोड़ा, अस्पताल में भर्ती
टिंकू का आरोप है कि पैसे न दे पाने की स्थिति में उसको रातभर थाने में रखा गया उसके साथ बेतहाशा मारपीट की गई और रात 2 बजे गंभीर हालत में उसके भाई के साथ छोड़ दिया गया। जब हालत ज्यादा बिगड़ी, तो परिजन उसे चुरहट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर वरुण सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट का उल्लेख किया। बाद में उसे रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां 6 दिन तक इलाज चला।
आईजी से लगाई न्याय की गुहार
टिंकू पांडे ने मामले की शिकायत रीवा स्थित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है। अधिकारी ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
थाना प्रभारी की चुप्पी संदिग्ध
जब इस पूरे मामले में चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बाघेला से जब मीडियाकर्मियों ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बाद में कॉल उठाना भी बंद कर दिया।
न्यायिक जांच की मांग
इस गंभीर प्रकरण पर चुरहट विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री ने पुलिस पर सीधा हमला बोलते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश पांडेय और जीवेश सेन के साथ जो हुआ है वो अमानवीय और अवैध है। उन्हें पुलिस द्वारा बर्बरता के साथ टॉर्चर किया गया। पूरा परिवार भयभीत है क्योंकि वे थाने के आसपास ही रहते हैं।
दोषी आरक्षक लाइन हाजिर
आईजी आॅफिस रीवा में हुई शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधी एसपी द्वारा प्रधान आरक्षक नितेश प्रजापति को लाइन हाजिर कर दिया गया है। ये कार्रवाई पुलिसिया अमानवीयता पर पहली प्रशासनिक प्रतिक्रिया मानी जा रही है। लेकिन आमजन का कहना है कि केवल लाइन हाजिर करना नाकाफी है। "इतनी बर्बरता के बाद अगर सजा सिर्फ लाइन हाजिरी है, तो ये न्याय नहीं, दिखावा है। आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि दूसरे पुलिसकर्मियों को भी सख्त संदेश जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।