मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंजबासौदा में 150 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल सहित ₹150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। त्योंदा में कॉलेज, ग्यारसपुर को नगर पंचायत और नर्सिंग कॉलेज की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

गंजबासौदा. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कहा कि गंजबासौदा "विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर" है। उन्होंने विदिशा जिले को राजमाता सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा स्वराज की कर्मभूमि बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंजबासौदा को 150 करोड़ रुपये की लागत के 54 विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 32.42 करोड़ रुपये की लागत से बने 150 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल का लोकार्पण प्रमुख है। इसके अलावा, जमांधर नदी पर ब्रिज, विभिन्न मार्ग, नलजल योजनाएं और उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने 85.84 करोड़ रुपये के 28 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार किसानों से गेहूं की खरीदी ₹2600 प्रति क्विंटल की दर से करेगी और लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह की गई है।
ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
गंजबासौदा में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
गंजबासौदा नगर पालिका की सीमा बढ़ाई जाएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मध्य प्रदेश के विकास को गति देंगे और राज्य के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कृषि को उद्यानिकी और पशुपालन से जोड़कर आगे बढ़ाने और बेतवा नदी का पानी पाराशरी नदी में डालने का प्रयास करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री का गंजबासौदा नगर में रोड शो के दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।