"मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा के पंधाना से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त के 1836 करोड़ रुपए जारी किए। साथ ही 608 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भाम सिंचाई परियोजना की सौगात दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। महाशिवरात्रि पर्व से पहले, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए की सम्मान राशि अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के खजाने में नारी कल्याण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने बहनों को 'मध्यप्रदेश की लक्ष्मी' और 'अन्नपूर्णा' बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित 5 लाख स्व-सहायता समूहों की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि इनके माध्यम से अब तक 62 लाख बहनें आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बहनों को न केवल प्रशिक्षण देना है, बल्कि उन्हें स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उनकी मेहनत की सही कीमत दिलाना भी है। 'एक बगिया मां के नाम' योजना और कपास आधारित उद्योगों में काम करने वाली बहनों को मिलने वाले अतिरिक्त प्रोत्साहन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। मुख्यमंत्री ने गर्व से साझा किया कि प्रदेश की बहनें अब 'लखपति दीदी' बनने के साथ-साथ उन्नत तकनीक अपनाकर 'ड्रोन दीदी' के रूप में भी नई पहचान बना रही हैं।
पंधाना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने खंडवा के चहुंमुखी विकास के लिए 608 करोड़ रुपए से अधिक के 13 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण 301 करोड़ रुपए लागत की भाम सिंचाई परियोजना का लोकार्पण रहा, जिससे क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुँचेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नवीन शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ किया, जो शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। नगर निगम खंडवा के लिए नई सीवरेज परियोजना और पंधाना में 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड की आधारशिला भी रखी गई।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए खंडवा के लिए सुक्ता माइक्रो सिंचाई परियोजना और पंधाना में प्याज प्रोसेसिंग यूनिट (एक जिला-एक उत्पाद) की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने घोषणा की कि बहुत जल्द खंडवा-ओंकारेश्वर और इंदौर के बीच नई रेल लाइन शुरू होगी, जिससे निमाड़ की दिल्ली-मुंबई और इंदौर से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बाबा ममलेश्वर धाम (ओंकारेश्वर) के विकास के लिए 300 करोड़ रुपए के कार्यों के साथ इस पूरे अंचल को एक बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए दिलाने के संकल्प के साथ सरकार गांव-गांव तक समृद्धि पहुँचाने का कार्य कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।