मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना में 'अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राज्यीय बस अड्डे' का लोकार्पण किया। सतना एयरस्ट्रिप का विस्तार और 650 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात। नए साल से चलेंगी सरकारी बसें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
सतना| स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की सरकार 'सत्ता' के लिए नहीं बल्कि 'परिवार' भाव से जनहित के लिए कार्य कर रही है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती वर्ष को मध्यप्रदेश के वास्तविक विकास (अभ्युदय) के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को सतना के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने 652.54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 12 प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर विन्ध्य क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने सतना में नवनिर्मित अत्याधुनिक अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (ISBT) का लोकार्पण किया और इसका नामकरण 'अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राज्यीय बस अड्डा' करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि नए साल 2026 से मध्यप्रदेश में सरकारी बसों का संचालन पुनः प्रारंभ होगा। 'मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा' के तहत गांवों तक सस्ती और सुविधाजनक बसें पहुँचेंगी, जबकि शहरों में लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। साथ ही, सतना एयरस्ट्रिप की लंबाई बढ़ाकर 1800 मीटर की जाएगी, ताकि यहाँ जेट विमानों का आवागमन सुगम हो सके।
भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट को लेकर मुख्यमंत्री ने अपना विजन साझा करते हुए कहा कि अयोध्या के बाद चित्रकूट का आध्यात्मिक महत्व सर्वोपरि है। राज्य सरकार चित्रकूट को 'भव्य और दिव्य धाम' के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का संरक्षण और तीर्थों का विकास हमारी प्राथमिकता है। कूनो और मंदाकिनी के संरक्षण के साथ-साथ केन-बेतवा लिंक परियोजना से इस समूचे क्षेत्र में जल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
सतना के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने 650 बिस्तरीय नवीन अस्पताल का भूमिपूजन किया, जो विन्ध्य क्षेत्र के स्वास्थ्य नेटवर्क की रीढ़ बनेगा। कृषि क्षेत्र की चर्चा करते हुए डॉ. यादव ने बताया कि बरगी नहर परियोजना का कार्य पूर्णता की ओर है, जिससे आगामी वर्ष में सतना जिले की 1.5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। इसके अतिरिक्त, धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नवीनीकरण से अब यहाँ डे-नाइट मैचों का आयोजन भी संभव होगा।
मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि यह सप्ताह मध्यप्रदेश के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए ऐतिहासिक रहा है। धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर में 'अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट' के माध्यम से 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश और भोपाल मेट्रो के संचालन के बाद अब सतना की ये सौगातें प्रदेश को स्वर्णिम युग की ओर ले जा रही हैं।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह ने भी सतना के बढ़ते गौरव पर अपने विचार रखे। महापौर योगेश ताम्रकार ने बताया कि सतना स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 5 स्टार रेटिंग पाकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है, जो शहर की बदलती तस्वीर का प्रमाण है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।