मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में 100-100 किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने, बागवानी बढ़ाने और भावान्तर योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पराली जलाने पर सख्त रोक के भी निर्देश।

भोपाल: स्टार समाचार वेब.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस-2025 के 'कृषि एवं संबद्ध सेक्टर्स' पर केंद्रित पहले सत्र में कलेक्टर्स को प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज के लिए समुचित बाजार (मार्केट) उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि आधारित प्रदेश है और सरकार का मूल लक्ष्य इस क्षेत्र में प्रगति लाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर्स को अपने-अपने ज़िलों में 100-100 किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसे पार करना ज़रूरी है। कलेक्टर्स को प्रेरित किसानों का रिकॉर्ड रखने और प्राकृतिक खेती के लाभों का अध्ययन करने के लिए भी कहा गया।
यह भी पढ़िए....
मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का रकबा बढ़ाने पर ज़ोर दिया, साथ ही किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे अधिक आय वाले कार्यों की ओर ले जाने को कहा।
उन्होंने ग्रामीण युवाओं को कृषि उद्यमी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता बताई।
केला, संतरा, टमाटर जैसी उद्यानिकी फसलों के स्थानीय प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) और बड़े बाजारों तक मार्केटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन को लगातार बढ़ाना भी लक्ष्यों में शामिल है।
गुना ज़िले में गुलाब की खेती की सफलता की प्रशंसा करते हुए, मुख्यमंत्री ने सभी धार्मिक शहरों में भी गुलाब उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि इसकी खपत स्थानीय स्तर पर हो सके।
किसानों को उपज बेचने के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर फोकस किया गया।
कलेक्टर्स को साप्ताहिक मार्केट और हाट-बाजारों में प्राकृतिक और जैविक उपज की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नकद फसलों (कैश क्रॉप्स) की खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान चलाने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की नीलामी पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को भावान्तर योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भावान्तर योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने और इस योजना का सर्वाधिक लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कलेक्टरों को पूरी मेहनत और समर्पण से काम करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने पराली/नरवाई (फसल अवशेष) जलाने की घटनाओं पर सख्त अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सक्रिय नियंत्रण तंत्र विकसित किया जाए और निगरानी बढ़ाई जाए। कलेक्टर्स को किसानों को न जलाने के लिए समझाने और पराली निष्पादन के दूसरे विकल्पों (जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, बेलर) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कहा गया।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अशोक वर्णवाल ने सत्र का संचालन करते हुए प्राकृतिक खेती, जलवायु अनुकूल फसलों, सूक्ष्म सिंचाई, मत्स्य पालन, फसल अवशेष प्रबंधन, खाद एवं बीज व्यवस्था तथा दुग्ध उत्पादन पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।
सत्र में पाँच जिलों के कलेक्टर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया:
गुना: गुलाब क्लस्टर डेवलपमेंट।
हरदा: प्राकृतिक एवं जैविक खेती प्रोत्साहन।
शाजापुर: खाद वितरण के लिए टोकन प्रणाली।
श्योपुर: फसल अवशेष प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था।
खंडवा: गौशाला का सफल संचालन।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के करीब 50 इलाकों में शनिवार को 3.30 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण ऐशबाग, बरखेड़ी, रेतघाट और बंगाली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी। देखें पूरा शेड्यूल।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में सैकड़ों अग्निशामक यंत्रों की मियाद खत्म होने के बावजूद नए स्टीकर लगाए जाने के आरोप लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बेटियों की पूजा और नारियों के सम्मान से देश प्रगति करता है। महिला आरक्षण और सशक्तीकरण को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।
सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी और जर्जर खपरैल मकान में रहकर कक्षा 10वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। दिहाड़ी मजदूर पिता के बेटे की सफलता प्रेरणा बनी।
पन्ना जिले में जेके सीमेंट पर सरकारी और निजी जमीन पर अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता को नोटिस मिलने से प्रशासन पर सवाल उठे हैं।
मैहर पुलिस ने लग्जरी कार से 450 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में बाइक से 300 पाव शराब मिली, नदी से 825 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।
सतना नगर निगम क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए 155 आवेदन पहुंचे। कर्मचारियों ने बीमारी, पारिवारिक जिम्मेदारी, कैंसर, एलर्जी और अन्य निजी कारण बताकर राहत मांगी है।
सतना जिले में ई-विकास सिस्टम के बावजूद 24.66 टन खाद ऑफलाइन बेची गई। कृषि विभाग ने सहकारी समितियों को नोटिस जारी किया और निजी विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सतना नगर निगम ने संबल योजना में अपात्र होकर लाभ लेने वाले तीन हितग्राहियों पर एफआईआर की तैयारी की है। मृतकों के बाद पंजीयन और उम्र छुपाकर सहायता राशि लेने का मामला सामने आया।
सतना जिला अस्पताल में हीमोफीलिया मरीजों के लिए हब सेंटर संचालित है। सात जिलों के 72 मरीजों को मुफ्त इंजेक्शन, डे केयर सेंटर और विशेषज्ञ निगरानी की सुविधा मिल रही है।