सोहावल बीईओ कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 विनय प्रजापति अब भी नौकरी कर रहे हैं, जबकि 2013 की सीपीसीटी परीक्षा में एसटीएफ ने उन्हें संदिग्ध पाया था। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विभागीय कार्यवाही न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आला अधिकारी मेहरबान हों तो नियमों का माखौल उड़ाकर भी नौकरी की जा सकती है । इसका एक नमूना देखना हो तो सोहावल बीईओ कार्यालय पहुचिए जहां एक ऐसा कर्मचारी काम कर रहा है जिसे हिन्दी, अंग्रेजी मुद्रलेखन परीक्षा सीपीसीटी में वर्ष-2013 की परीक्षा में एसटीएफ ने संदिग्ध पाया था। बात है बीईओ कार्यालय में अटैच सहायक ग्रेड-3 शा.उ.मा.वि. घूरडांग के विनय प्रजापति की जो राज्य भर के 2947 परीक्षार्थियों में शामिल था जिनका परीक्षा परिणाम एमटीएफ के अपराधी प्रकरण में जांच के पश्चात लोक शिक्षण संचालनालय के पत्र क्र. 764/एमटीएफ भोपाल 5/8/2017 द्वारा निरस्त कर दिया गया था । जांच में मध्यप्रदेश के 128 केन्द्रों पर मुद्रलेखन की हुई परीक्षा में 2947 परीक्षार्थियो की उत्तर पुस्तिका संदिग्ध पाये जाने पर संबंधित परीक्षार्थियों एवं संबंधित शासकीय सेवको के विरुद्ध अपराध क्र. 09/13 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था जिसका , प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने लोक शिक्षण आयुक्त को अपराध क्र. 9/13 धारा 420, 467, 468, 471, 120 भादवि के हिंदी, अंग्रेजी टायपिंग एवं शार्टहैण्ड के संदिग्ध 2947 परीक्षार्थियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही का लेख किया गया था। इस संदिग्ध सूची के 1107 क्रमांक पर शासकीय उ.मा.वि. घूरडांग के सहायक ग्रेड-3 विनय प्रजापति का नाम भी दर्ज है। लेकिन लोक शिक्षण संचालनालय अथवा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विभागीय स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से सहायक ग्रेड-3 विनय प्रजापति की नौकरी बदस्तूर जारी है और बीईओ आफिस सोहावल में अटैचमेट कराकर नौकरी कर रहे है। विनय प्रजापति द्वारा विभाग को गुमराह कर नियमित रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ लिया जा रहा है, जबकि इसी तरह के एक मामले में कलेक्टर रीवा द्वारा संज्ञान लेकर संदिग्ध परीक्षार्थी घोघर के सहायक ग्रेड 3 अभीराम मिश्रा की सेवा समाप्त कर वसूली की कार्यवाही कर दी गई है।
प्रदेश में बंद पर यहां अटैचमेंट से चल रहा काम
कार्यालय बीईओ सोहावल में भारी भरकम स्टाफ कार्यरत होने के बावजूद प्रभारी बीईओ टीके मिंज अपने स्कूल के शिक्षक दिनेश मिश्रा सोहावल को अटैच कर सेवायें ले रहे है। इतना ही नहीं शासकीय उ.मा.वि कुआँ के सेवानिवृत्त शिक्षक विनय सिंह को भी बीईओ आफिस में रखकर सेवायें ले रहे हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोहावल के कार्यालय में नियमित बीईओ की पदस्थापना हो जाने के बावजूद सोहावल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य टीके मिंज अभी भी प्राचार्य के साथ बीईओ के पद का सम्पूर्ण प्रभार देख रहे है। शिक्षा विभाग सहित सभी शासकीय कार्यालयो में शासन के अटैचमेंट खत्म करने के सख्त आदेशों के बावजूद प्रभारी बीईओ श्री मिंज ने 4 नवम्बर 2022 को डीईओ के माध्यम से क्रमांक 115/स्था. बकायदा आदेश जारी कराकर शासकीय हाईस्कूल कन्या कोठी के लेखापाल नारेन्द्र प्रताप सिंह को नियम विरुद्ध अटैच कर रखा है। बीईओ ने आईएफएमएस का कार्य देखने अपने आदेश क्रमांक 133 सोहावल दिनांक 31/10/2022 के माध्यम से विनय प्रजापति को अटैच किया है जबकि इस कार्य के लिये वर्ष 2021-22 में बीईओ कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 पूनमे खरे की पदस्थापना की जा चुकी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।