मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया के सेवढ़ा में 529 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। रतनगढ़ सिंचाई परियोजना और स्कूलों में मुफ्त दूध वितरण जैसी बड़ी घोषणाएं। जानें दतिया की नई विकास यात्रा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया के सेवढ़ा में 529 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी
दतिया। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दतिया जिले के सेवढ़ा में विकास का नया अध्याय लिखा। मुख्यमंत्री ने यहाँ 529 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 71 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि दतिया अब न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह प्रदेश में नवाचार, महिला सशक्तिकरण और किसान समृद्धि का रोल मॉडल बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के अन्नदाताओं के लिए बड़ी घोषणाएं की-
रतनगढ़ सिंचाई परियोजना: सवा 2 हजार करोड़ रुपये की इस योजना से 40 हजार से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
सिंचाई का विस्तार: पिछले कुछ वर्षों में दतिया में 1.48 लाख हेक्टेयर रकबे में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: इस राष्ट्रीय परियोजना का भरपूर लाभ दतिया के किसानों को मिलेगा, जिससे कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी वृद्धि होगी।
2026 'किसान कल्याण वर्ष': डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
दतिया को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं=
एयरपोर्ट और कनेक्टिविटी: दतिया एयरपोर्ट से भोपाल के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। साथ ही वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से दिल्ली की दूरी अब चंद घंटों की रह गई है।
धार्मिक पर्यटन: माँ पीताम्बरा लोक का निर्माण तेजी से जारी है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में दतिया महल के शामिल होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
शिक्षा में नवाचार: जिले के पहले सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने लोक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की:
नि:शुल्क दूध: नए शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों के बच्चों को पोषण के लिए मुफ्त दूध दिया जाएगा।
राहवीर योजना: सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए 'राहवीर योजना' शुरू की गई है। घायल को 'गोल्डन ऑवर' में अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
नशा मुक्ति: दतिया के नशा मुक्ति अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। सरकार ने 19 धार्मिक स्थलों के पास शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।
दतिया की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 475 करोड़ की नई सड़क।
इंदरगढ़ में नया बस स्टैंड और 8.5 किमी लंबा बायपास।
सेवढ़ा में नया इंडोर स्टेडियम और नगर परिषद को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 'द ग्रेट गामा' और 'शहीद चंद्रशेखर आजाद' की इस कर्मस्थली को विकास का मुख्य केंद्र बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद संध्या राय और विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।