मध्य प्रदेश के दमोह में AI मीम पोस्ट करने पर पंचायत ने युवक को अमानवीय सज़ा दी। अन्नू पांडे के पैर धोकर पानी पीने के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 6 लोगों पर FIR दर्ज की।

मीम बनाना भारी पड़ा, अमानवीय सजा दी गई
दमोह (मध्य प्रदेश): स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक युवक को मीम पोस्ट करने की सज़ा के तौर पर एक अन्य युवक के पैर धोकर वही पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह घटना दमोह के सतरिया गांव की है, जहां ग्राम पंचायत ने शराबबंदी लागू कर रखी है। गांव के निवासी अनुज उर्फ अन्नू पांडे को कुछ दिन पहले शराब बेचते और पीते हुए पकड़ा गया था। इसी गांव के एक अन्य युवक ने अन्नू पांडे का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें अन्नू को कथित तौर पर जूते की माला पहने दिखाया गया था।
इस पोस्ट से गांव के कुछ लोग आक्रोशित हो गए। विवाद बढ़ने पर, पोस्ट करने वाले युवक ने इसे डिलीट कर दिया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली।
मामला शांत न होते देख, 10 अक्टूबर को गांव में एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में वीडियो साझा करने वाले युवक से सवाल-जवाब किए गए और उसे अमानवीय सज़ा सुनाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को शराब बेचने वाले अनुज उर्फ अन्नू पांडे के पैर धोने और फिर वही पानी पीने का आदेश दिया गया। बताया जाता है कि युवक ने भरी सभा में इस सज़ा का पालन किया।
पैर धुलवाने और पानी पीने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे प्रशासन और जनता के बीच आक्रोश फैल गया।
गुरु-शिष्य का रिश्ता या दबाव?
मामला तूल पकड़ते ही, पैर धुलवाने वाले अनुज पांडे ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि "ओबीसी समाज के लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हमारा गुरु-शिष्य का रिश्ता है, जिसके कारण युवक ने अपनी इच्छा से मेरे पैर धोए थे।" अन्नू ने कुशवाहा समाज को ठेस पहुंचने पर क्षमा भी मांगी।
हैरानी की बात है कि पीड़ित युवक ने भी एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि जिन व्यक्ति के पैर उसने धोए, वे उनके "पारिवारिक गुरु" हैं और उसने अपनी गलती के लिए माफी मांगी थी। युवक ने इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाने और पुलिस से किसी पर भी कार्रवाई न करने की अपील की।
एएसपी बोले: सभी आरोपियों पर होगा एक्शन
दमोह के एडिशनल एसपी सुजीत सिंह ने रविवार को गांव पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने पुष्टि की कि विवाद की शुरुआत AI जेनरेटेड वीडियो से हुई थी। एएसपी ने बताया कि पैर धुलवाने वाले अनुज पांडे सहित चार नामजद और अन्य व्यक्तियों तथा वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि "जो भी लोग इसमें शामिल हैं, सभी के खिलाफ एक्शन होगा।" फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं।
हटा एसडीएम राकेश मरकाम ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी तैनात हैं और लोगों के बीच जाकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।