NIA ने दिल्ली ब्लास्ट साजिश में आतंकी डॉ. उमर के साथी आमिर राशिद अली को दबोचा। i20 कार आमिर के नाम थी। व्हाइट कॉलर मॉड्यूल पिछले साल से सुसाइड बॉम्बर की तलाश में था, ब्रेनवॉश की कोशिश हुई नाकाम।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट केस की जाँच में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को NIA ने आतंकी डॉ. उमर नबी के साथी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आमिर ने उमर के साथ मिलकर दिल्ली ब्लास्ट की पूरी साजिश रची थी, और जिस i20 कार का उपयोग किया गया, वह आमिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड थी।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी आतंकी डॉ. उमर नबी से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि डॉक्टरों का यह 'व्हाइट कॉलर' टेरर मॉड्यूल पिछले साल से ही एक सुसाइड बॉम्बर की तलाश में था।
इसकी ज़िम्मेदारी सीधे डॉ. उमर पर थी, जो मॉड्यूल के एजेंडे को लगातार आगे बढ़ा रहा था। उमर का मानना था कि उनके मॉड्यूल के लिए एक आत्मघाती हमलावर का होना बेहद ज़रूरी है।
हिरासत में लिए गए लोगों में काजीगुंड का जसीर उर्फ दानिश भी शामिल है। जसीर ने बताया कि अक्टूबर 2023 में कुलगाम की एक मस्जिद में उसकी मुलाकात इस डॉक्टरों वाले टेरर मॉड्यूल से हुई थी। इसके बाद, उसे फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी ले जाया गया और एक किराए के कमरे में रखा गया। शुरुआती तौर पर मॉड्यूल उसे ओवर-ग्राउंड वर्कर (OGW) बनाना चाहता था, लेकिन बाद में डॉ. उमर ने कई महीनों तक जसीर को सुसाइड बॉम्बर बनने के लिए ब्रेनवॉश किया। हालांकि, मॉड्यूल की यह योजना सफल नहीं हो पाई, क्योंकि जसीर ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति और यह हवाला देते हुए कि इस्लाम में आत्महत्या 'हराम' है, सुसाइड बॉम्बर बनने से साफ इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि यह गिरफ्तारी 10 नवंबर को दिल्ली में सुभाष मार्ग सिग्नल पर हुए ब्लास्ट की घटना से जुड़ी है। इस आतंकी हमले में 13 लोग मारे गए थे और 20 से अधिक घायल हुए थे, जिनमें से 3 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।