मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 16 जिलों के उपभोक्ता 1-31 दिसंबर तक धारा 126 के लंबित बिजली बिल मामलों में लोक अदालत जैसी छूट प्राप्त करें। आकलित राशि पर 20% और ब्याज पर 100% तक की छूट। ऑनलाइन (portal.mpcz.in) या ऑफलाइन आवेदन की सुविधा।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 के तहत लंबित मामलों में छूट पाने का शानदार अवसर दिया है। यह छूट लोक अदालत की तर्ज पर दी जा रही है। उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए उपभोक्ता कंपनी के पोर्टल, portal.mpcz.in, पर जाएँ। होमपेज पर प्रदर्शित क्विक लिंक टैब में जाकर "Rebate As lokadalat in section 126" पर क्लिक करें। अपनी कंज्यूमर आईडी दर्ज करने पर, धारा 126 में दर्ज लंबित प्रकरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उपभोक्ता को यह सत्यापित करना होगा कि परिसर पर विद्युत देयक की कोई अन्य बकाया राशि नहीं है और न ही विचाराधीन मामले पर धारा 127 के अंतर्गत अपीलीय प्राधिकरण या किसी अन्य न्यायालय में कोई अपील लंबित है या निर्णित हुई है। सत्यापन के बाद, उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान का विकल्प चुनकर राशि जमा कर सकते हैं।
जो उपभोक्ता ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी विद्युत वितरण केन्द्र/जोन पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
यह विशेष छूट लोक अदालत के महीने के दौरान प्रकरणों के निराकरण के लिए दी जा रही है। छूट के लिए निम्नलिखित श्रेणियों के लंबित मामले पात्र होंगे, बशर्ते सिविल दायित्व की राशि ₹10 लाख तक हो और धारा 127 के अंतर्गत गठित अपील प्राधिकरण या उच्च न्यायालय में कोई अपील लंबित न हो-
समस्त घरेलू उपभोक्ता।
समस्त कृषि उपभोक्ता।
5 किलोवाट तक के गैर घरेलू उपभोक्ता।
10 अश्वशक्ति तक के औद्योगिक उपभोक्ता।
पात्र उपभोक्ताओं को आकलित राशि पर 20% की छूट मिलेगी। इसके अलावा, निर्धारण आदेश जारी होने की तारीख से 30 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद आकलित राशि के भुगतान में चूक किए जाने पर लगने वाले 16% की चक्रवर्ती दर से ब्याज की राशि पर 100% की छूट दी जाएगी।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यदि एक ही संयोजन (कनेक्शन) पर धारा 126 के तहत एक से अधिक मामले दर्ज हैं, तो उन सभी का भुगतान एक साथ एकमुश्त करना अनिवार्य होगा। ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं को वितरण केंद्र/जोन पर संपर्क कर आवेदन करना होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।