रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए इस साल की सबसे बड़ी शुरुआत में जगह बना ली है।

एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए इस साल की सबसे बड़ी शुरुआत में जगह बना ली है। दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखते हुए मेकर्स ने पोस्ट-क्रेडिट सीन में इसका सीक्वल ‘धुरंधर पार्ट 2’ भी अनाउंस कर दिया। तीन घंटे से अधिक की लंबी फिल्म के अंत में दिखाए गए इस सीन में अगली कहानी की झलक मिलती है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आती है।

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और जियो स्टूडियोज ने धुरंधर पार्ट 2 को 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में लाने की घोषणा की है। यह तारीख खास इसलिए भी है, क्योंकि इस दिन ईद और गुड़ी पड़वा दोनों त्योहार हैं। छुट्टियों का लाभ उठाते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि सीक्वल को बंपर ओपनिंग मिलेगी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होगा।
लेकिन असली दिलचस्पी इस बात में है कि धुरंधर पार्ट 2 की टक्कर एक ऐसी फिल्म से होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है—यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’।
2022 में KGF Chapter 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की पॉपुलैरिटी देश ही नहीं, विदेशों में भी लगातार बढ़ी है। ऐसे में तीन साल बाद टॉक्सिक के साथ उनकी वापसी को फैंस एक मेगा इवेंट की तरह देख रहे हैं। फिल्म हिंसा, गैंगस्टर वर्ल्ड और भारी-भरकम एक्शन से भरपूर पीरियड ड्रामा बताई जा रही है, जिसे यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है।
फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी पांच लीड एक्ट्रेसेस होंगी। वहीं अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ट्रेड एक्सपर्ट्स पहले ही कह चुके हैं कि टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर “सूनामी” लाने की क्षमता रखती है।
ईद और गुड़ी पड़वा जैसे दो बड़े त्योहारों पर रिलीज होने वाली धुरंधर पार्ट 2 भले ही मजबूत दावेदार है, लेकिन यश की टॉक्सिक से भिड़ंत इसे दूसरी लेवल की चुनौती देने वाली है। दोनों ही फिल्में हाई-ऑक्टेन एक्शन जॉनर की हैं और दोनों के स्टार फैंस भारी तादाद में मौजूद हैं। ऐसे में यह मुकाबला 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस क्लैश साबित हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट। 20वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई के साथ कुल कलेक्शन 56 करोड़ के पार। जानिए दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा अपडेट।
अली गोनी ने अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी। जानिए क्या कहा अभिनेता ने और कैसा है दोनों का रिश्ता।
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 20 करोड़ रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जांच के लिए एंटी एक्सटोर्शन विंग सक्रिय
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट! जानें फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए और दर्शकों को कैसी लगी अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म
पुणे के केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी मंगेतर और बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप। कंगना रनौत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।