अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर अपना उत्साह साझा किया। जानें अक्षय कुमार संग उनके रिश्ते, असरानी की यादें और क्यों उन्होंने कहा कि उनकी बायोपिक बनाना आसान नहीं है।

एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राजपाल एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने फिल्म, अपने करियर और असल जिंदगी के डरावने अनुभवों को साझा किया।

फिल्म के बारे में बात करते हुए राजपाल ने कहा कि इसका हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को स्लैपस्टिक कॉमेडी का जबरदस्त तड़का मिलेगा।
"प्रियदर्शन सर की खासियत है कि वे मुझसे हमेशा एक 'कॉमन मैन' का किरदार करवाते हैं, लेकिन हर बार उस किरदार की मानसिकता (Psychology) अलग होती है। 'भूत बंगला' की कहानी और ट्रीटमेंट 'भूल भुलैया' से काफी अलग है।"
अक्षय कुमार की ऊर्जा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षय के साथ काम करना हमेशा ऊर्जा से भर देता है। वहीं, दिवंगत अभिनेता असरानी को याद करते हुए राजपाल भावुक हो गए। उन्होंने गाजर का हलवा खाते हुए बिताई गई एक शाम का जिक्र किया और बताया कि कैसे बचपन में वे असरानी की फिल्मों पर तालियां बजाया करते थे।
जब उनसे असल जिंदगी में भूतों के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बचपन का एक किस्सा सुनाया। राजपाल ने बताया कि कैसे एक शाम पुलिया पार करते समय उन्होंने और उनके दोस्त ने एक अजीब, विशाल साया देखा था, जिसे देखकर वे दोनों डरकर भाग खड़े हुए थे। वह रहस्य आज भी अनसुलझा है।
अपनी बायोपिक की संभावना पर राजपाल ने मुस्कुराते हुए कहा, "मेरी 40 साल की यात्रा को दो घंटे में समेटना आसान नहीं है। राजपाल की बायोपिक बनने से पहले लोगों को राजपाल को पढ़ना पड़ेगा।" उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अपनी कॉमेडी इमेज से बेहद खुश हैं और उन्हें स्क्रीन पर सीन कटने का कोई डर नहीं रहता, क्योंकि वे फिल्म मेकिंग को एक विज्ञान मानते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अभिनेता जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो और पत्रलेखा व मानवी गगरू स्टारर हीर सारा और पुदुचेरी के ट्रेलर आज रिलीज हो गए हैं। एक साथ दो फिल्मों के ट्रेलर सामने आए हैं। दोनों ही फिल्मों की कहानी पूरी तरह से अलग है।
बॉलीवुड में पिछली बार जब एक रोमांटिक फिल्म आई थी, तब उसने हर किसी को थिएटर की तरफ पहुंचने पर मजबूर किया था। अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर सैयारा 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। लोगों में इसका क्रेज सभी ने देखा है।
थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस खास मौके पर उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी पहुंची हैं। साड़ी-बिंदी में तृषा कृष्णन का ट्रेडिशनल लुक चर्चा में बना हुआ है।
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इनमें नयनतारा के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म और मातृभूमि जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच पिछले दिनों सलमान खान की द फैमिली मैन फेम मेकर्स राज एंड डीके के साथ एक तस्वीर सामने आई थी।
अभिनेत्री सयानी गुप्ता को बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें कहानी कहने के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा है। अभिनेत्री का ग्लोबल लेवल पर सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ा है।
कुछ महीने पहले रिलीज हुए अभिनेत्री नोरा फतेही के गाना सरके चुनर पर जमकर विवाद हुआ था। अब गुरुवार को इस मामले में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी। गौरतलब है कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही से पहले संजय दत्त को तलब किया था।
अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 रिलीज के बाद से ही अपनी शानदार कमाई जारी रखे हुए है। इंडियन बॉक्स आफिस के साथ-साथ धुरंधर-2 ने दुनियाभर में अपनी कमाई का डंका बजा दिया है। फिल्म को बॉक्स आफिस पर 48 दिन पूरे हो चुके हैं और ये हाल ही रिलीज हुई भूत बंगला, राजा शिवाजी और एक दिन को कड़ी टक्कर दे रही है।
एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में हुई बड़ी तकनीकी लापरवाही। बिना एडिटिंग के ही टेलीकास्ट हुआ नीली स्क्रीन वाला सीन, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक।
अभिनेता रामचरण की पेद्दी के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पेद्दी के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन की अगली है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को रिलीज होगी।
थलपति विजय राजनीति, TVK जीत तमिलनाडु, तमिलगा वेत्री कझगम चुनाव परिणाम 2026, जन नायकन फिल्म, विजय जोसेफ पॉलिटिक्स, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे