कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस और पीएम मोदी की संगठन शक्ति की तारीफ करने पर कांग्रेस में विवाद छिड़ गया। जानें राहुल गांधी की प्रतिक्रिया और रेवंत रेड्डी का पलटवार।

राहुल गांधी-दिग्विजय सिंह.
नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के दौरान पार्टी के भीतर हलचल पैदा कर दी। दिग्विजय सिंह ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वे लालकृष्ण आडवाणी के चरणों में नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सिंह ने आरएसएस की संगठन शक्ति की तारीफ करते हुए लिखा कि कैसे एक जमीनी स्वयंसेवक देश का प्रधानमंत्री बन गया। उनके इस बयान को बीजेपी और आरएसएस की सराहना के रूप में देखा गया, जिससे कांग्रेस नेतृत्व असहज हो गया।
राहुल गांधी ने दिग्गी से यूं ही न हीं किया मजाक
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर मजाकिया लहजे में दिग्विजय सिंह से कहा, "आप अपना काम कर गए, आप बदमाशी कर गए।" वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी दिग्विजय का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। रेड्डी ने सोनिया गांधी द्वारा पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाए जाने के फैसलों की याद दिलाते हुए कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता का बचाव किया।
मैं मोदी, आरएसएस की नीतियों को घोर विरोधी हूं
विवाद बढ़ता देख दिग्विजय सिंह ने सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि वे पीएम मोदी और आरएसएस की नीतियों के घोर विरोधी थे और हमेशा रहेंगे, लेकिन संगठन की मजबूती की तारीफ करना गलत नहीं है। हालांकि, CWC बैठक के दौरान भी उन्होंने संगठन के विकेंद्रीकरण पर जोर दिया, जिसे लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें टोकते हुए अन्य नेताओं को बोलने का मौका दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस के आंतरिक तालमेल पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस ट्यूट पर कांग्रेस में गरमाहट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से संवाद करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के 'यौम-ए-इस्तेहसाल' को खारिज कर दिया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के विकास, पीओजेके में मानवाधिकारों के हनन और भारत की सख्त चेतावनी के बारे में विस्तार से पढ़ें।
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत में सीएसएएम, डीपफेक कंटेंट और ऑपरेशनल कमियों को लेकर माफी मांगी है। जानें क्या है पूरा मामला और पीएम मोदी का वीडियो हटाने के विवाद पर क्या है संसदीय समिति का रुख।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चुने गए और पार्टी में शामिल हुए 37 राज्यसभा सांसदों के साथ अपने आवास पर नाश्ते पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने संसद की गरिमा, लाइब्रेरी के उपयोग और युवाओं से जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हालिया प्रदर्शन और कॉकरोच जनता पार्टी विवाद पर सुनवाई करते हुए कहा कि युवाओं से निपटने में सख्ती नहीं बल्कि संयम और उनकी बात सुनना जरूरी है। जानिए पूरी खबर।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनके परिवार से जुड़े डीपफेक, मानहानिकारक और एआई-जनरेटेड फर्जी कंटेंट को तुरंत हटाने का अंतरिम आदेश दिया है।
परिसीमन बिल को लेकर 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की, जबकि विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
भारत में मेटा को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और छूट वापस ली जा सकती है, साथ ही कंपनी पर कानूनी शिकंजा भी कसा जा सकता है।
कर्नाटक की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया का है। मृतक तेलंगाना और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म हो चुका है, तो निकट भविष्य में आपको पेट्रोल पंप से ईंधन मिलना बंद हो सकता है। सड़कों पर बिना बीमा दौड़ते वाहनों की गंभीर समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों के चालान काटे जाएं और उन्हें फ्यूल न देने का नियम लागू किया जाए।