सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में तनाव से आहत 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम से पहले युवक ने प्रेमिका की सहेली को व्हाट्सएप पर भावुक संदेश भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कोलगवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत नईबस्ती के एक युवक ने प्रेम में असफल होने पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने प्रेमिका की सहेली को वाट्सएप मैसेज भेजा और उसमें लिखा कि उसे भेज दो, अब कभी नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोलगवां थानान्तर्गत नई बस्ती वार्ड क्र. 9 निवासी क्रिस चौधरी पिता शिव प्रसाद उम्र 19 वर्ष ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। मृतक क्रिस डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिससे क्रिस मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। घटना वाले दिन मृतक के परिजन बाजार गए थे, वह घर में अकेला था। दोपहर के समय उसने पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका की सहेली को व्हाट्सएप मैसेज भेजा, जिसमें फांसी लगाते हुए फोटो भेजकर लिखा— उसे भेज दो, अब कभी नहीं मिलेंगे।
जब तक बचाने का प्रयास होता तब तक हो चुकी थी देर
मैसेज मिलने पर पड़ोस की छात्रा ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। परिजन जब तक उसके घर पहुंचे, तब तक क्रिस अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा चुका था। दरवाजा तोड़ने में काफी समय लग गया। दरवाजा खोलकर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कोलगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।