भोपाल में पुलिस मुख्यालय के बाहर मांस से भरा ट्रक पकड़े जाने पर भारी हंगामा। हिंदू संगठनों का गोमांस होने का दावा, प्रशासन ने स्लॉटर हाउस को किया सील। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

हिन्द़ संगठनों ने विरोध जताया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के ठीक सामने मांस से लदे एक ट्रक के पकड़े जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। हिंदूवादी संगठनों के तीखे विरोध और गोमांस की आशंका के चलते नगर निगम ने संबंधित स्लॉटर हाउस को सील कर दिया है।
बुधवार की रात पीएचक्यू के पास हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका था। जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में मांस के पैकेट बरामद हुए। संगठनों का आरोप है कि करीब 26 टन मांस को हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजने की तैयारी थी।
गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का दावा है कि गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में गोमांस (Beef) होने की पुष्टि हो चुकी है।
"प्रशासन हमें गुमराह कर रहा है। तीन दिन का समय मांगा गया था, लेकिन अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। हमें पता चला है कि रिपोर्ट में गोमांस की बात सामने आई है, जिसे दबाने की कोशिश हो रही है।"
- भानु हिंदू, जय मां भवानी संगठन
माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर निगम ने विवादित स्लॉटर हाउस की गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोकते हुए उसे सील कर दिया है। पुलिस स्लॉटर हाउस के संचालक असलम चमड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सप्लाई चेन और परिवहन के कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक गोमांस होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक प्रयोगशाला की अंतिम रिपोर्ट और कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि भोपाल में एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है जो अवैध तरीके से मांस की तस्करी कर रहा है। पकड़े गए ट्रक की पैकिंग और रूट इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह बड़े पैमाने पर निर्यात का हिस्सा था। फिलहाल भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कमिश्नर कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। जनता की नजरें अब फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस विवाद की दिशा तय करेगी।
यह भी पढ़ें..
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह