फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश का सुनहरा मौका। सूर्योदय SFB, जाना SFB और उज्जीवन SFB दे रहे हैं 1 साल की FD पर 7.4% तक ब्याज। TDS कब कटता है और Form 15G/15H का उपयोग कैसे करें, जानें।

बिजनेस डेस्क. स्टार समाचार वेब
यदि आप कम जोखिम और सुरक्षित व निश्चित रिटर्न वाला निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, तो वर्तमान में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कई बैंक आम नागरिकों (60 वर्ष से कम) को 1 साल की FD पर 7.4% तक की शानदार ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच ये आकर्षक रिटर्न आपकी बचत को सुरक्षा देते हुए अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।
वर्तमान में, कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल की FD अवधि पर सबसे आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं, जहां आप ₹3 करोड़ तक की FD बनवा सकते हैं, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल की FD पर 7.4% तक ब्याज, जो इस समय सबसे ऊंची दरों में से एक है। जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल की FD पर 7.25% ब्याज। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 साल की FD पर 7.25% रिटर्न।
FD से होने वाली ब्याज आय टैक्सेबल होती है, लेकिन बैंक केवल तभी स्रोत पर कर कटौती (TDS) करता है जब किसी एक बैंक से आपकी कुल ब्याज आय ₹1 लाख से अधिक हो जाती है। यह TDS कोई अलग टैक्स नहीं है, बल्कि इसे आप आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करते समय समायोजित (Adjust) करवा सकते हैं या रिफंड के रूप में वापस पा सकते हैं।
हाँ, आप फॉर्म 15G (60 वर्ष से कम आयु) या फॉर्म 15H (वरिष्ठ नागरिक) जमा करके TDS कटने से बच सकते हैं, लेकिन इसके लिए दो शर्तें पूरी होनी चाहिए:
आपकी कुल कर देनदारी (Total Tax Liability) 'शून्य' (NIL) होनी चाहिए।
जिस आय पर TDS नहीं कटवाना है, वह राशि आयकर की मूल छूट सीमा (Basic Exemption Limit) से कम होनी चाहिए।
उदाहरण के लिए: यदि आपका कुल इनकम 'शून्य' टैक्स बनाता है, लेकिन FD का ब्याज नए टैक्स सिस्टम के तहत ₹4 लाख (छूट सीमा) से अधिक है, तो आप फॉर्म 15G जमा नहीं कर सकते। विशेषज्ञों के अनुसार, केवल NIL टैक्स लायबिलिटी होना ही काफी नहीं है, बल्कि दोनों शर्तें पूरी होनी अनिवार्य हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी निवेश की सलाह नहीं। कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।
वैश्विक चिंताओं के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में 0.88 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।