पन्ना जिले के गिधौड़ा गांव में दूषित पानी से उल्टी-दस्त का प्रकोप फैलने से 40 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर इलाज शुरू किया है। वहीं, पवई जनपद के हड़ा गांव में ग्रामीणों को पेयजल संकट के चलते नाले का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के शाहनगर विकासखंड की खमतरा पंचायत के ग्राम गिधौड़ा में उल्टी-दस्त का प्रकोप अचानक फैल गया है। 21 जुलाई से लेकर 23 जुलाई की दोपहर तक 40 से अधिक ग्रामीणों के बीमार होने की पुष्टि हुई है। लगातार बढ़ते मामलों ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार लोधी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात है, जो गांव में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच और उपचार कर रही है। बीमारों को जरूरी दवाइयां और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। विभाग द्वारा संभावित संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य अमले ने बताया कि कई ग्रामीण गंदा या दूषित पानी पीने के चलते बीमार हुए हैं। गांव में शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता, साफ-सफाई की कमी, और मानक विहीन खानपान को संभावित कारण माना जा रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए बीएमओ ने एसडीएम शाहनगर से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की है। ग्राम में प्रशासनिक सहयोग के साथ पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता सुनिश्चित करने की पहल शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय आशा और आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं को भी प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहकर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि केवल उबला हुआ या सुरक्षित पानी का सेवन करें। भोजन पकाने से पहले और बाद में हाथ धोना अनिवार्य करें। एवं किसी भी लक्षण की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करें। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि यदि तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह संक्रमण और व्यापक रूप ले सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी पेयजल समाधान और नियमित स्वास्थ्य शिविर की मांग की है।
हडा में भीषण पेयजल संकट, नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
जिले के पवई जनपद पंचायत अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत हडा में इन दिनों शुद्ध पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। पवई मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर बसे इस गांव में करीब 1000 से अधिक अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के ग्रामीण निवास करते हैं, लेकिन पेयजल के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। गांव में मौजूद पानी का टैंकर एवं ट्रैक्टर लंबे समय से बंद पड़ा है। गर्मी के मौसम में भी ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं की गई और वर्तमान में भी जल सप्लाई पूरी तरह ठप है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए 1 किलोमीटर दूर बागराज हनुमान जी मंदिर के पास स्थित एकमात्र हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थानीय समाजसेवी रम्मूमणि यादव ने इस गंभीर समस्या को लेकर अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) पवई को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही पेयजल की आपूर्ति बहाल की जाए और खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए।

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह