देवेंद्रनगर के ग्राम बमुरी में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढह गया, जिससे मजदूर और उसकी भैंस मलबे में दब गए। वहीं अजयगढ़ के मझगांय गांव में टूटा पुल मरम्मत के बाद पुनः शुरू हुआ आवागमन। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और सहायता की मांग की।

हाइलाइट्स
देवेंद्रनगर, स्टार समाचार वेब
जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश के इस कहर का शिकार एक 53 वर्षीय मजदूर और उसकी भैंस हो गए, जब उनका कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। यह हादसा देवेंद्रनगर विकासखंड के ग्राम बमुरी में मंगलवार देर रात हुआ। पीड़ित हिसाबी लाल चौधरी (53) मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अपने घर में था, तभी अचानक भारी बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा ढह गया और वह अपनी भैंस के साथ मलबे में दब गया। मकान गिरते ही हुई चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हिसाबी लाल और उसकी भैंस को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल देवेंद्रनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। हिसाबी लाल ने बताया कि वह बेहद गरीब है और रोज की मजदूरी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बारिश से उसका कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया है और गृहस्थी का सारा सामान भी नष्ट हो गया है। इस घटना ने ग्रामीण अंचलों में कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित मजदूर को आपदा राहत मद से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और उसके आवास निर्माण में मदद की जाए, ताकि वह पुन: सुरक्षित जीवन शुरू कर सके।
अति वृष्टि में क्षतिग्रस्त हुआ मझगांय पुल, मरम्मत के बाद ग्रामीणों का आवागमन बहाल
हालिया भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए अजयगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत मझगांय के पुल और रास्ते की मरम्मत पूरी कर ली गई है, जिससे अब ग्रामीणों का आवागमन एक बार फिर सुचारु रूप से शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत मझगांय में बीते दिनों अति वृष्टि के कारण पुल और रास्ता बुरी तरह टूट गया था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों से घूमकर आना-जाना पड़ता था, जिससे न सिर्फ समय की बबार्दी हो रही थी, बल्कि जरूरी सेवाओं तक पहुँच में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। जनपद पंचायत अजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पुल और मार्ग की मरम्मत करवा दी गई है। अब ग्राम मझगांय और उससे जुड़े टोला-मजरों के लोग पुन: सामान्य रूप से आवा-जाही कर पा रहे हैं। इस कार्य को लेकर ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित सुधार कार्य की प्रशंसा की है। क्षेत्रीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसी आपात स्थितियों में भी इसी प्रकार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के करीब 50 इलाकों में शनिवार को 3.30 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण ऐशबाग, बरखेड़ी, रेतघाट और बंगाली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी। देखें पूरा शेड्यूल।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में सैकड़ों अग्निशामक यंत्रों की मियाद खत्म होने के बावजूद नए स्टीकर लगाए जाने के आरोप लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बेटियों की पूजा और नारियों के सम्मान से देश प्रगति करता है। महिला आरक्षण और सशक्तीकरण को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।
सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी और जर्जर खपरैल मकान में रहकर कक्षा 10वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। दिहाड़ी मजदूर पिता के बेटे की सफलता प्रेरणा बनी।
पन्ना जिले में जेके सीमेंट पर सरकारी और निजी जमीन पर अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता को नोटिस मिलने से प्रशासन पर सवाल उठे हैं।
मैहर पुलिस ने लग्जरी कार से 450 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में बाइक से 300 पाव शराब मिली, नदी से 825 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।
सतना नगर निगम क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए 155 आवेदन पहुंचे। कर्मचारियों ने बीमारी, पारिवारिक जिम्मेदारी, कैंसर, एलर्जी और अन्य निजी कारण बताकर राहत मांगी है।
सतना जिले में ई-विकास सिस्टम के बावजूद 24.66 टन खाद ऑफलाइन बेची गई। कृषि विभाग ने सहकारी समितियों को नोटिस जारी किया और निजी विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सतना नगर निगम ने संबल योजना में अपात्र होकर लाभ लेने वाले तीन हितग्राहियों पर एफआईआर की तैयारी की है। मृतकों के बाद पंजीयन और उम्र छुपाकर सहायता राशि लेने का मामला सामने आया।
सतना जिला अस्पताल में हीमोफीलिया मरीजों के लिए हब सेंटर संचालित है। सात जिलों के 72 मरीजों को मुफ्त इंजेक्शन, डे केयर सेंटर और विशेषज्ञ निगरानी की सुविधा मिल रही है।